CAGR Calculator (Compound Annual Growth Rate)

Gains: ₹0
CAGR Returns: 0%

What Is CAGR – CAGR क्या होता हैं?

CAGR Calculator: CAGR यानी की Compound Annual Growth Rate एक दिए गए समय में आपके निवेश की औसत वार्षिक दर को मापता हैं। CAGR आपको एक साल में आपके निवेश पर मिलने वाले return की ब्याज़ दर को भी मापता हैं। यह निवेशकों के लिए एक काफी उपयोगी टूल हैं जो समय के साथ-साथ निवेश की वृद्धि या गिरावट को बड़ी ही सटीकता के साथ मापता हैं।

CAGR की गणना करते समय profit को साल के अंत में वापस reinvest मान लिया जाता हैं, इसलिए CAGR एक प्रदर्शित नंबर हैं कोई बिल्कुल सटीक return नहीं हैं। क्योंकि ज्यादातर निवेश हर साल एक जैसी दर के हिसाब से नहीं बढ़ सकता हैं। इसके बजाय, CAGR Calculator को निवेशों की तुलना करने के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं।

CAGR कैसे कैलकुलेट करें – The CAGR Formula

अगर आपको CAGR की थोड़ी बहुत जानकारी हैं तो आप बड़ी ही आसानी से समझ पाएंगे की CAGR की गणना कैसे की जाती हैं। सबसे पहले आप CAGR के फार्मूला के बारे में जानिये:

CAGR = (FV / PV) 1 / n – 1

यहाँ:

  • FV: CAGR Future Value
  • PV: Present Value
  • n: number of years (वर्षों की संख्या)

CAGR Calculation को एक उदहारण से समझते हैं:

मान लेते हैं की आपने शुरुआत में किसी बिज़नेस में 10000 का निवेश किया हैं, यानि की यह आपको Present Value (PV) हुई। अगर 5 साल के बाद आपके निवेश की कीमत बढ़कर 15000 हो जाती हैं तो CAGR हुआ:

= [15000/10000]1/5 -1
= 0.845

तो 5 साल बाद आपके निवेश पर CAGR होगा 8.45%.

CAGR Calculator कैसे आपकी मदद करता हैं?

अगर आप एक बिज़नेस चलाते हैं तो CAGR ऐसे कई factors के बारे में आपको बताता हैं जिसे कई बार अनदेखा किया जाता हैं। CAGR वर्तमान समय के तत्वों को ध्यान में रखता हैं।

हालांकि, CAGR सिर्फ एक आंकड़ा हैं न की कोई वास्तविक संख्या। वैसे ये एक निवेश की वृद्धि को सटीक दर से दिखाता हैं बशर्ते अगर निवेश सामान रेट से बढ़ रही हैं तो। एक CAGR Calculator की मदद से आप निवेश की growth rate को आसानी से जान सकते हैं।

CAGR Calculator की मदद से आप ये सब जान सकते हैं:

  • आप अपने बिज़नेस की ग्रोथ को देख सकते हैं और ये भी जान सकते हैं की के सही ढंग से निवेश किया जा रहा है।
  • CAGR calculator की मदद से आप निवेश के विकल्पों के बारे में जान सकते हैं, जैसे अगर स्टॉक A काम नहीं कर रहा हैं तो आप स्टॉक B में निवेश कर सकते हैं।
  • आप अपनी बिज़नेस केटेगरी के बिज़नेस लीडर्स के साथ अपने बिज़नेस की तुलना कर सकते हैं।

CAGR Calculator के फायदे

CAGR कैलकुलेटर के बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन कुछ मुख्य फायदों की जानकारी आपको निचे दी गयी हैं:

  • CAGR calculator को इस्तेमाल करना काफी आसान हैं। आपको बस initial value, final Value और निवेश अवधि को दर्ज करना होता है, इसके बाद की सारी कैलकुलेशन CAGR calculator संभाल लेता हैं।
  • यह आपके निवेश पर return की एक महत्वपूर्ण जानकारी देता हैं।
  • CAGR कैलकुलेटर की मदद से आप एक से निवेश के विकल्पों की तुलना कर सकते हो।
  • आप अपनी बिज़नेस केटेगरी के बिज़नेस लीडर्स के साथ अपने बिज़नेस की तुलना कर सकते हैं।
  • यह निवेशकों को अलग-अलग स्थितियों में return का आंकलन करने में मदद करता हैं।

CAGR Percentage कितनी होनी चाहिए?

अगर निवेश इक्विटी की बात करें तो एक अच्छी CAGR percentage की कोई fix वैल्यू नहीं हैं क्योंकि यह कारकों पर निर्भर करती हैं। ज्यादातर निवेशों के लिए, CAGR percentage एक सेविंग अकॉउंट की ब्याज़ दरों से ज्यादा होनी चाहिए।

CAGR Calculator – FAQs

CAGR क्या होता हैं?

CAGR यानी की Compound Annual Growth Rate एक दिए गए समय में आपके निवेश की औसत वार्षिक दर को मापता हैं। CAGR आपको एक साल में आपके निवेश पर मिलने वाले return की ब्याज़ दर को भी मापता हैं। यह निवेशकों के लिए एक काफी उपयोगी टूल हैं जो समय के साथ-साथ निवेश की वृद्धि या गिरावट को बड़ी ही सटीकता के साथ मापता हैं।

CAGR Percentage कितनी होनी चाहिए?

अगर निवेश इक्विटी की बात करें तो एक अच्छी CAGR percentage की कोई fix वैल्यू नहीं हैं क्योंकि यह कारकों पर निर्भर करती हैं। ज्यादातर निवेशों के लिए, CAGR percentage एक सेविंग अकॉउंट की ब्याज़ दरों से ज्यादा होनी चाहिए।

CAGR क्यों जरुरी हैं?

CAGR की मदद से आप ये जान सकते हैं की आपको एक investment goal पूरा करने के लिए अभी कितना निवेश करना चाहिए। जबकि वार्षिक return में म्यूच्यूअल फण्ड और स्टॉक का मूल्यांकन किया जाता हैं और इस गणना में अक्सर compounding factor को अनदेखा किया जाता हैं जिससे आपको सटीक जानकारी नहीं मिलती हैं। इसके बजाय CAGR compounding factor का उपयोग करता हैं जिससे आपको ज्यादा सटीक जानकारी मिलती हैं।

क्या CAGR calculator का उपयोग free में कर सकते हैं?

हाँ, Loanmafiya के ऑनलाइन CAGR कैलकुलेटर को आप ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जितनी बार चाहे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

5 सालों का CAGR क्या होता हैं?

5-वर्षीय CAGR एक मेट्रिक हैं जो किसी भी बिज़नेस के 5 सालों के वित्तीय प्रदर्शन को बताता हैं।