EMI Calculator – Personal Loan, Car Loan, Home Loan

Financial Year Principal (A)Interest (B)Total Payment (A + B)BalanceLoan Paid To Date

EMI Calculator: भारत में क्रेडिट मार्केट लगातार बढ़ता जा रहा हैं। वर्तमान में ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उद्योग क्रेडिट उद्योग बन चुका हैं। क्रेडिट उद्योग की साल दर साल CAGR rate 11% से भी ज्यादा हो चुकी हैं। इस इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड हैं।

पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड्स, इन दोनों को मिला दे तो ये credit lending का 78% हिस्सा कवर करते हैं। अब ग्राहकों को लोन का भुगतान EMI में करना पड़ता हैं, इसलिए एक सटीक EMI का पता लगाने के लिए आपको EMI Calculator का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको EMI calculator का इस्तेमाल करना आना चाहिए।

आपको ऑनलाइन कई प्रकार के EMI Calculator मिल जाएंगे, आपको किसी सटीक ईएमआई कैलकुलेटर को ही चुनना चाहिए जिससे आपको ये पता लग सके की आपको हर महीने कितनी EMI का भुगतान करना हैं।

What Is EMI – ईएमआई क्या होती हैं?

EMI का फुल फॉर्म होता हैं – Equated Monthly Installment. EMI वो अमाउंट होता हैं जिसे आपको हर महीने बैंक या वित्तीय संसथान को तब तक चुकाना होता हैं जब तक आपके लोन का पूरा अमाउंट नहीं चूक जाता हैं।

EMI में ब्याज के साथ-साथ लोन की मूल राशि का भी हिस्सा होता हैं। इसमें लोन राशि और ब्याज दर को लोन अवधि से विभाजित किया जाता हैं। EMI को आपको हर महीने में चुकाना होता हैं। EMI में ब्याज शुरूआती दिनों में ज्यादा लगता हैं और लोन भुगतान के बाद में कम होता जाता हैं।

EMI निकालने का फार्मूला:

EMI = [P x R x (1+R) ^N]/ [(1+R) ^ (N-1)]

यहाँ पर:

  • P = Principal amount
  • R = Rate of interest
  • N = Loan Tenure

EMI

EMI को प्रभावित करने वाले कारक

ऐसे कई कारक हैं जिन्हें आपको लोन लेने से पहले ध्यान में रखना चाहिए। आपको अपनी लोन भुगतान की क्षमता पर ही EMI को कैलकुलेट करना चाहिए। आपको निचे बताये गए वो कारक हैं जो आपको मासिक EMI को प्रभावित कर सकते हैं:

  • Loan amount (लोन राशि): लोन राशि आपकी मासिक EMI को निर्धारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक हैं। आप जितना लोन लेते हैं, उसके हिसाब से मासिक EMI निर्धारित की जाती हैं।
  • Interest Rate (ब्याज दर): ब्याज दर आपकी मासिक EMI को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आपको हमेशा कम ब्याज दरों वाले लोन को लेना चाहिए ताकि आपकी मासिक EMI की राशि कम हो और आपको चुकाने में भी आसानी हो।
  • Loan Tenure (लोन अवधि): लोन अवधि एक ऐसा कारक हैं जिसे बढ़ाया और घटाया जा सकता है। ऐसा करने से मासिक EMI भी घटती अउ बढ़ती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार का लोन लेने से पहले एक ऐसी लोन अवधि को चुने जिसमें आपकी मासिक EMI कम बने।

EMI Calculator का उपयोग कैसे करें?

Loanmafiya के EMI Calculator का उपयोग करना काफी आसान हैं क्योंकि इसका user – interface काफी आसान हैं। आप इस कैलकुलेटर का उपयोग करके आसानी से आप मासिक EMI निकाल सकते हैं।

मासिक EMI निकालने के लिए आपको EMI calculator में ये जानकारी दर्ज करनी होगी:

  • Loan amount
  • Interest rate
  • Loan tenure

इस कैलकुलेटर में slider का उपयोग करके आप loan amount, interest rate और loan tenure को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप कैलकुलेटर में values को बदलेंगे, वैसे-वैसे कैलकुलेटर में राशि के हिसाब से values बदलती जाएंगी। आपने calculator में जो values दर्ज करी हैं उसके हिसाब से आपको मासिक EMI और लोन राशि ग्राफ के रूप दिखाई देगी, जिसे समझना काफी आसान हैं।

Types OF EMI Calculator – ईएमआई कैलकुलेटर के प्रकार

ऐसे कई EMI Calculators मौजूद हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी मासिक EMI को निकाल सकते हैं जैसे की home loan, personal loan और car loan ईएमआई कैलकुलेटर आदि:

1. Personal Loan EMI Calculator

पर्सनल लोन ज्यादातर अपने पर्सनल खर्चों जैसे की छुट्टिओं के लिए, मेडिकल इमरजेंसी, शादी के लिए, घर की मरम्मत आदि के लिए लिया जाता हैं। पर्सनल लोन एक unsecured लोन होता हैं, इसलिए इसकी ब्याज दरें ज्यादा होती हैं और लोन अवधि कम होती हैं। आप पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके मासिक EMI निकाल सकते हैं।

2. Home Loan EMI Calculator

होम लोन में लोन की राशि काफी ज्यादा और लोन अवधि भी काफी लम्बी होती हैं, इसलिए इसकी ब्याज दरें थोड़ी कम होती हैं। होम लोन लेने के लिए और इसका भुगतान करने के लिए एक अच्छी खासी प्लानिंग बनाने की जरुरत होती हैं। होम लोन में मासिक EMI की पूरी जानकरी होना बहुत जरुरी हैं, इसलिए आपको एक सटीक home loan EMI calculator का उपयोग करना चाहिए।

3. Car Loan EMI Calculator

कार खरीदना किसी के लिए भी एक काफी बड़ा investment हो सकता हैं। अपने लिए एक कार खरीदने के लिए आपको car Loan की जरुरत पड़ सकती हैं। अक्सर एक कार लोन को मासिक EMI और ब्याज दर के साथ चुकाना होता हैं। अगर आप ऐसा करने में विफल रहते हैं तो आपकी कार को ले जाया जा सकता हैं और नीलाम किया जा सकता हैं। सबसे जरुरी हैं की आप कार लोन लेने से पहले मासिक EMI की पूरी जानकारी प्राप्त कर ले। इसके लिए आप एक सटीक कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर का ही उपयोग करें।

Benefits Of EMI Calculator – ईएमआई कैलकुलेटर के लाभ

  • EMI calculator का उपयोग आप बिलकुल फ्री में कर सकते हैं। आप इसे जब चाहे फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • EMI Calculators ऑनलाइन काम करता हैं और हर बार 100% सटीक जानकरी देता हैं।
  • EMI calculators काफी तेज़ काम करते हैं और उपयोग करने में भी काफी आसान होते हैं।

EMI Calculator – FAQS

EMI क्या होती हैं?

EMI का फुल फॉर्म होता हैं – Equated Monthly Installment. EMI वो अमाउंट होता हैं जिसे आपको हर महीने बैंक या वित्तीय संसथान को तब तक चुकाना होता हैं जब तक आपके लोन का पूरा अमाउंट नहीं चूक जाता हैं। EMI में ब्याज के साथ-साथ लोन की मूल राशि का भी हिस्सा होता हैं। इसमें लोन राशि और ब्याज दर को लोन अवधि से विभाजित किया जाता हैं। EMI को आपको हर महीने में चुकाना होता हैं। EMI में ब्याज शुरूआती दिनों में ज्यादा लगता हैं और लोन भुगतान के बाद में कम होता जाता हैं।

EMI में क्या-क्या शामिल होता हैं?

EMI में ब्याज के साथ-साथ लोन की मूल राशि का भी हिस्सा होता हैं। इसमें लोन राशि और ब्याज दर को लोन अवधि से विभाजित किया जाता हैं। EMI को आपको हर महीने में चुकाना होता हैं। EMI में ब्याज शुरूआती दिनों में ज्यादा लगता हैं और लोन भुगतान के बाद में कम होता जाता हैं।

EMI का फार्मूला क्या हैं?

EMI = [P x R x (1+R) ^N]/ [(1+R) ^ (N-1)]

अगर मैं EMI नहीं pay करूँ तो क्या होगा?

अगर आप EMI समय पर नहीं भर पाते हैं तो आपके ऊपर भारी penalty लगाई जाती हैं यानी अगर आप EMI नहीं भरते हैं तो आपको भविष्य में ज्यादा पैसा देना पड़ता हैं।

कितनी मासिक EMI सही होती हैं?

एक स्टडी के मुताबिक़ लोन की मासिक EMI आपकी आय के 35% से 40% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।