9 Best Credit Cards For Shopping – बेस्ट शॉपिंग क्रेडिट कार्ड्स

Best Credit Cards For Shopping: जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन स्टोर्स पर खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं, वैसे-वैसे online shopping credit cards की डिमांड बढ़ती जा रही हैं। आजकल लोग गैजेट्स से लेकर कपडे, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, किराने का सामान आदि सब ऑनलाइन खरीद रहे हैं।

इसका एक मुख्य कारण ये हैं की सभी लोग ऑनलाइन खरीदारी करके बदले में पुरस्कार पाना चाहते हैं। इसलिए, भारत के प्रमुख बैंक और NBFC संस्थाएँ ऐसे क्रेडिट कार्ड्स लांच करती हैं जो ऑनलाइन खरीदारी करने पर ख़ास पुरस्कार प्रदान करते हैं।

हालांकि, कुछ बैंक्स co-branded क्रेडिट कार्ड्स भी लांच करते हैं जो बाकी क्रेडिट कार्ड्स की तुलना में ज्यादा लाभ प्रदान करते हैं।अगर आप भी ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश कर रहे हैं जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदान करे तो यहाँ इस आर्टिकल में भारत में मौजूद best shopping credit cards की पूरी जानकारी दी गयी हैं।


Best Credit Card For Shopping – बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्ड्स

आजकल online shopping करना सब लोगों की पसंद बन गया हैं, पहले लोग दूकान पर जाकर सामान खरीदना पसंद करते थे लेकिन आजकल ज्यादातर लोग घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग में काफी फायदा मिलता हैं जैसे की cashback, discount और bonus, रिवॉर्ड पॉइंट्स आदि।

अब credit cards ने ऑनलाइन शॉपिंग को और भी ज्यादा आसान और फायदेमंद बना दिया हैं क्योंकि credit cards हर बार ऑनलाइन शॉपिंग करने पर cashback और rewards points जैसे फायदे प्रदान करते हैं। इससे लोगो के पैसों की बचत होती हैं।


Best Credit Card for Shopping Online

Credit CardJoining FeesAnnual Fee
ICICI Amazon Pay Credit CardNilNil
Flipkart Axis Bank Credit Card₹500₹500
SBI SimplyClick Credit Card ₹499 + GST₹499 + GST
HSBC cashback credit cardNil₹999
HDFC Millennia Credit Card ₹1000₹1000
HDFC Moneyback Credit Card₹500₹500
Axis Bank Ace Credit Card₹499₹499 2nd year onwards
Axis Bank Buzz Credit Card₹750₹499 2nd year onwards
Standard Chartered DigiSmart Credit Card₹49 प्रति महीना₹49 प्रति महीना

Best Credit Cards for Shopping in India

1. ICICI Amazon Pay Credit Card (Best Credit Card for Shopping)

ICICI Amazon Pay Credit Card
  • Joining Fees: Nil
  • Annual Fees: Nil

Amazon Pay ICICI Credit Card भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स में से एक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Amazon खुद एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म हैं जहां पर खरीदने के लिए लगभग हर एक आइटम मिल जाता हैं। आपको जो भी चाहिए, वो आपको Amazon पर बड़ी ही आसानी से मिल जाता हैं।

अगर आप Amazon पर कुछ भी खरीदने के लिए इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हो तो आपको कई शानदार रिवार्ड्स मिलते हैं। इस क्रेडिट कार्ड की एक सबसे ख़ास बात ये हैं की ये जीरो ज्वॉइनिंग फीस और annual फीस के साथ आता हैं। Amazon पर शॉपिंग करने पर आपको सीधा 5% कैशबैक मिलता हैं और अगर आप non-prime member हैं तो आपको 3% कैशबैक मिलेगा।

Features – विशेषताएँ

  • यह एक lifetime free क्रेडिट कार्ड हैं यानि आपको joining और annual फीस नहीं देनी पड़ती हैं।
  • Amazon प्राइम कस्टमर्स को अमेज़न पर शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • वहीँ non – prime मेंबर्स को 3% कैशबैक मिलता हैं।
  • Amzon के पर्टनर merchants पर 2% कैशबैक मिलता हैं।
  • सभी तरह के लेन-देन पर 1% कैशबैक मिलता हैं।
  • ICICI Bank के पार्टनर restaurants पर सीधा 15% डिस्काउंट मिलता हैं।
  • सभी फ्यूल स्टेशनों पर 1% फ्यूल सरचार्ज की पेशकश।

HDFC Millennia Credit Card Airport Lounge Access Update

  • अब से lounge access progarm आपके क्रेडिट कार्ड के खर्च पर आधारित होगा।
  • अब से lounge visit का लाभ लेने के लिए आपको एक calendar quarter (Jan-Mar | Apr-June | Jul-Sept | OctDec) में ₹1 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • माइलस्टोन पूरा करने के बाद आपको Millennia Milestone पेज पर एक SMS प्राप्त होगा। यहां से आप lounge access voucher को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप एक quarter में 1 domestic lounge visit कर सकते हैं।

2. Flipkart Axis Bank Credit Card

Flipkart Axis Bank Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 500
  • Annual Fees: 2 साल बाद ₹. 500

Flipkart Axis Bank Credit Card एक co-branded क्रेडिट कार्ड हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग पर कैशबैक पाने के लिए एक शानदार क्रेडिट कार्ड हैं, खासकर उनके लिए जो Flipkart पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं। यह क्रेडिट कार्ड आपको हर एक शॉपिंग पर 1.5% फ्लैट कैशबैक प्रदान करता हैं जो इसे Axis Bank Ace Credit Card के बाद सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड बना देता हैं।

इस क्रेडिट कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा आपको Flipkart और Myntra पर शॉपिंग करने पर मिलता हैं। अगर आप Flipkart और myntra पर शॉपिंग करते हैं तो आपको 5% cashback मिलता हैं और Flipkart के पार्टनर ब्रांड्स के साथ जैसे की Cure.fit, Swiggy, PVR and Uber पर खर्च करने पर आपको 4% कैशबैक मिलता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Flipkart और myntra पर शॉपिंग करने पर आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • Flipkart के पार्टनर ब्रांड्स जैसे की Cure.fit, Swiggy, PVR, और Uber आदि पर खर्च करने पर आपको फ्लैट 4% कैशबैक मिलता है।
  • इन ब्रांड्स के अलावा अगर आप कहीं भी खरीदारी करते हो तो आपको 1.5% का कैशबैक मिलता हैं।
  • Welcome Benefits के रूप में आपको 2900 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • इस क्रेडिट कार्ड में आपको 4 complimentary lounge एयरपोर्ट के उपयोग की सुविधा भी मिलती हैं।
  • भारत के सभी फ्यूल स्टेशनों पर आपको 400 से 4000 के लेन-देन पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज की सुविधा भी आपको मिलती हैं।

3. SBI SimplyClick Credit Card 

SBI SimplyClick Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 499 + GST
  • Annual Fees: ₹. 499 + GST

SBI SimplyCLICK Credit Card एक शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के तौर पर सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला क्रेडिट कार्ड हैं क्योंकि इसे लेना काफी आसान हैं और इसकी annual fees भी काफी कम हैं। इस क्रेडिट कार्ड का सबसे ख़ास फीचर और फायदा ये हैं की अगर आप BookMyShow, Cleartrip, Lenskart, Netmeds, UrbanClap जैसे ब्रांड्स पर खर्चा करते हो तो आपको 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

SBI SimplyCLICK Credit Card की annual fees मात्र 499 रुपये हैं, इसलिए यह एक शानदार entry level credit card हैं जो शानदार रिवॉर्ड पॉइंट्स और milestone benefits प्रदान करता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Welcome Gift के रूप में आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • BookMyShow, Cleartrip, Netmeds, Lenskart जैसे ब्रांड्स पर शॉपिंग करने पर आपको 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • ब्रांड्स के अलावा सभी जगह 100 रुपये ऑनलाइन खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स।
  • सभी categories में 100 रुपये खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट।
  • 1 लाख रुपये का milestone पूरा करने पर आपको Cleartrip का 2 हज़ार रुपये का ई-वाउचर मिलता हैं।
  • सभी फ्यूल स्टेशन पर 500 रुपये से 3000 रुपये के लेन-देन पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज की सुविधा मिलती हैं।

4. HSBC cashback credit card

HSBC cashback credit card
  • Joining Fees: Nil
  • Annual Fees: ₹999

HSBC Cashback Credit Card भारत में मौजूद एक शानदार क्रेडिट कार्ड हैं जो मुख्य रूप से एक कैशबैक क्रेडिट कार्ड के रूप में जाना जाता हैं। यह क्रेडिट कार्ड आपको बिना किसी minimum खर्च की चिंता के कैशबैक प्राप्त करने में मदद करता हैं। इसलिए यह भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं।

यह क्रेडिट कार्ड आपको सभी ऑनलाइन खर्चों पर 1.5% कैशबैक प्रदान करता हैं और बाकी सभी खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता हैं। इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड आपको Swiggy पर 20% डिस्काउंट और Amazon पर 5% डिस्काउंट प्रदान करता हैं। अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलता हैं।

अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं रिवॉर्ड पॉइंट्स के बजाय cashback model को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • Amazon पर 1000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर आपको 5% discount मिलता हैं।
  • Online खर्च करने पर आपको 1.5% कैशबैक मिलता हैं और बाकी जगह खर्च करने पर आपको 1% कैशबैक मिलता हैं।
  • इस क्रेडिट कार्ड में कैशबैक पर कोई भी लिमिट नहीं हैं।
  • कार्ड जारी होने के 30 दिन के भीतर अगर आप Amazon पर 500 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 500 रुपये का Amazon Voucher भी मिलता हैं।
  • Partner Restaurant पर आपको 15% का डिस्काउंट भी मिलता है।
  • एक सबसे ख़ास बात ये भी हैं की इस क्रेडिट कार्ड की कोई भी joining fees नहीं हैं।

5. HDFC Millennia Credit Card 

HDFC Millennia Credit Card 
  • Joining Fees: ₹. 1000
  • Annual Fees: ₹. 1000

HDFC Millennia Credit Card खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं और खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करना चाहते हैं। यह credit कार्ड online transactions पर 5 कैशबैक और सभी ऑफलाइन खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता हैं।

हालांकि, इस क्रेडिट कार्ड की joining fees 1000 रुपये हैं जो कुछ लोगों को ज्यादा लग सकती हैं लेकिन अगर आप ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो इसकी joining fees पूरी तरह से वसूल हैं।

अगर आप Flipkart और Amazon एक loyal customer हैं तो आपको ये क्रेडिट कार्ड जरूर लेना चाहिए और अगर आप Flipkart और Amazon के अलावा कहीं और से भी शॉपिंग करते हैं तो आपको 2.5% कैशबैक मिलता हैं। हालांकि, आपको इतना सारा कैशबैक लेने के लिए आपको एक transaction limit को पूरा करना पड़ता हैं। इसलिए अगर आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो ही आप इस क्रेडिट कार्ड का ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Amazon, BookMyShow, Cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber and Zomato पर शॉपिंग करने पर आपको फ्लैट 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • सभी ऑनलाइन खर्चों पर आपको 2.5% का कैशबैक मिलता हैं और offline खर्च करने पर 1% कैशबैक मिलता हैं।
  • हर एक calender quarter में 1 लाख रुपये खर्च करने पर आपको 1 हज़ार रुपये का Gift Voucher भी मिलता हैं।
  • Membership fee का भुगतान करने पर आपको 1000 cash points मिलते हैं।
  • हर calender year में आपको 8 complimentary airport lounge उपयोग की सुविधा मिलती हैं।
  • Dineout की मदद से पार्टनर रेस्टोरेंट पर आपको 20% का डिस्काउंट मिलता हैं।

6. HDFC Moneyback Credit Card

HDFC Moneyback Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 500
  • Annual Fees: ₹. 500

500 रुपये की joining और annual fees के साथ आने वाला HDFC Moeyback Credit Card क्रेडिट कार्ड एक काफी संतोषजनक ऑनलाइन शॉपिंग क्रेडिट कार्ड हैं। यह पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों के लिए एक शानदार क्रेडिट कार्ड हैं। इस क्रेडिट कार्ड की मदद आप ऑनलाइन खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन खाना आर्डर करने, किसी वेबसाइट पर शॉपिंग करने और यूटिलिटी बिलों का भुगतान करने पर आप 2x रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप कैशबैक में भी रिडीम कर सकते हो।

वैसे यह एक entry level कैशबैक क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा प्रीमियम लाभ नहीं देता हैं, लेकिन अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद हैं तो आपको ये क्रेडिट कार्ड जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • Welcome Gift के रूप में आपको 500 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • हर बार 150 रुपये ऑनलाइन खर्च करने पर आपको 2x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • Retail खर्च किये गए हर 150 रुपये पर आपको 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • आपने जो रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त किये हैं उन्हें आप कैशबैक में भी convert कर सकते हो।
  • हर quarter में 50 हज़ार रुपये रिटेल खर्च करने पर आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • सभी fuel station पर 400 रुपये से ऊपर के लेन-देन पर 1% फ्यूल सरचार्ज की पेशकश।

7. Axis Bank Ace Credit Card

Axis Bank Ace Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 499
  • Annual Fees: (पहले साल में Nil, दूसरे साल से 499 रुपये)

Axis Bank Ace Credit Card भी भारत में मौजूद सबसे अच्छे क्रेडिट कार्डों में से एक हैं। Axis Bank का ये क्रेडिट कार्ड सभी तरह के transactions पर 2% कैशबैक, Google Pay की मदद से किये गए payments, DTH और मोबाइल रिचार्ज पर आपको फ्लैट 5% कैशबैक मिलता हैं और Swiggy, Zomato और Ola पर 4% कैशबैक आपको मिलता हैं।

यही क्रेडिट कार्ड सिर्फ 499 रुपये की joining और annual fees के साथ आता हैं जो उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो high कैशबैक rate की तलाश में हैं। हालांकि, अगर आप ज्यादा कैशबैक रेट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको एक co-branded क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए जैसे की Amazon Pay ICICI Credit Card और Flipkart Axis Bank Credit Card, ये क्रेडिट कार्ड आपको ज्यादा कैशबैक ऑफर प्रदान करते हैं।

लेकिन, अगर आप एक कम फीस वाले Credit Card की तलाश कर रहे हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

Features – विशेषताएँ

  • Google Pay से अगर आप bill का payment, DTH recharge और mobile recharge करते हैं तो आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • Swiggy, OLa और Zomato पर खरीदारी करने पर आपको 4% कैशबैक मिलेगा।
  • सभी खर्चों पर आपको 2% का कैशबैक भी मिलेगा।
  • Cashback प्राप्त करने पर कोई भी upper limit नहीं हैं।
  • अगर आप इनके पार्टनर रेस्टोरेंट पर खाना खाते हो तो आपको 20% का कैशबैक भी मिलता हैं।
  • भारत के सभी फ्यूल स्टेशनों पर 1% फ्यूल सरचार्ज की सुविधा।

8. Axis Bank Buzz Credit Card

Axis Bank Buzz Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 750
  • Annual Fees: (पहले साल में Nil, दूसरे साल से 750 रुपये)

Axis Bank Buzz Credit Card एक एंट्री लेवल कैशबैक क्रेडिट कार्ड हैं जो उनके लिए सबसे अच्छा हैं जो Flipkart पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं। इस क्रेडिट कार्ड की मदद से आप एक साल में 7000 रुपये का Flipkart Voucher प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर high reward rate प्रदान करता हैं।

Flipkart पर फायदों के अलावा ये क्रेडिट कार्ड आपको और भी कई सारे लाभ प्रदान करता हैं। इस क्रेडिट कार्ड का ज्यादा से ज्यादा फायदा आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करके ले सकते हैं। इसके अलावा इस क्रेडिट कार्ड में आपको EMI conversion की सुविधा भी मिल जाती हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Flipkart पर अगर आप 45 दिनों के अंदर 3 बार शॉपिंग करते हैं तो आपको 1000 रुपये का Flipkart गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • हर महीने में 1-5th तारीख तक शॉपिंग करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं और 6-31st तारीख तक शॉपिंग करने पर आपको 5% discount मिलता हैं।
  • हर बार 200 रुपये खर्च करने पर आपको 2 Axis EDGE reward points भी मिलते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने पर आपको 3x रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
  • अगर आप milestone benefits प्राप्त कर लेते हैं तो आपको 7000 रुपये का Flipkart Gift वाउचर प्राप्त का सकते हैं।
  • Partner restaurant पर dinner करने पर आपको 15% डिस्काउंट भी मिलेगा।

9. Standard Chartered DigiSmart Credit Card

Standard Chartered DigiSmart Credit Card
  • Joining Fees: ₹. 49 प्रति महीना
  • Annual Fees: ₹. 49 प्रति महीना

Standard Chartered DigiSmart credit card 49 रुपये प्रति महीने की फीस के साथ आता हैं। इसे एक all-in-one क्रेडिट कार्ड माना जा सकता है जो ऐसे लोगों के लिए सबसे अच्छा हैं जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। यह क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन shopping के अलावा travel, dining, movies और grocery जैसे items की खरीद पर तुरंत डिस्काउंट प्रदान करता हैं।

इसके अलावा ये क्रेडिट कार्ड्स आपको Ola, Myntra, Grofers (now Blinkit), INOX, Zomato and Yatra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार discounts प्रदान करते है। अगर आप ऊपर बताई गयी ब्रांड्स के साथ शॉपिंग करते हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • इस क्रेडिट कार्ड से आपको myntra पर 20% disccount मिलता हैं।
  • Grofers (अब Blinkit) पर अगर आप grocery items की शॉपिंग करते हैं तो आपको 10% की छूट भी मिलती हैं।
  • Zomato पर अगर आप 150 रुपये का कुछ आर्डर करते हैं तो आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Yatra पर travel booking करने पर आपको 25% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Ola ride बुक करने पर आपको अधिकतम 15% तक का कैशबैक मिलता हैं।

Best Cards for Shopping Online चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ऐसे कई महत्वपूर्ण कारक हैं जिन्हे आपको एक शॉपिंग क्रेडिट कार्ड चुनने से पहले ध्यान रखना चाहिए। कुछ जरुरी factors की जानकारी आपको निचे दी गयी हैं:

1. Cashback

कैशबैक एक ऐसा कारक हैं जो एक क्रेडिट कार्ड को सबसे अच्छा बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। हर एक व्यक्ति का एक पसंदीदा प्लेटफार्म होता हैं जहां से वो ऑनलाइन शॉपिंग करता हैं। अगर आप भी किसी प्लेटफार्म से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको एक ऐसे क्रेडिट कार्ड को लेना चाहिए जो आपको ज्यादा से ज्यादा कैशबैक दे सके।

2. Reward Points

ऐसे कई क्रेडिट कार्ड्स हैं जो ऑनलाइन platforms पर शानदार reward points और लाभ प्रदान करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी platform पर शॉपिंग करते हैं तो आपको ऐसे क्रेडिट कार्ड को चुनना चाहिए जो आपको शॉपिंग पर ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रदान करें। जैसे कई क्रेडिट कार्ड्स आपको BookMyShow से टिकट बुक करने पर अतिरिक्त reward points प्रदान करते है।

3. Discount

आपको ज्यादा लाभ देने वाले क्रेडिट कार्ड को चुनने से पहले discount के बारे में जरूर से पता कर लेना चाहिए। अगर आप अपने पसंदीदा प्लेटफार्म पर ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आप ऐसे क्रेडिट कार्ड को चुने जो आपको हर एक खरीद पर अच्छा-ख़ासा डिस्काउंट प्रदान करें।

4. Bonus Points

कई क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता ऑनलाइन शॉपिंग को promote करने के लिए ऑनलाइन खरीदारी करने पर bonus points देते हैं। इससे आप कई प्लेटफॉर्म्स पर आप 10x तक रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं जिन्हे आप कैशबैक पॉइंट्स के रूप में रिडीम भी कर सकते हैं।


Conclusion – निष्कर्ष

ऑनलाइन शॉपिंग की मांग बढ़ने से shopping credit cards की डिमांड भी तेज़ी से बढ़ने लगी हैं। इसलिए, कार्डधारक ऐसे क्रेडिट कार्ड्स की तलाश करते हैं जो उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा से ज्यादा लाभ दे सके। यहां आपको भारत में मैजूद सबसे अच्छे shopping credit cards की पूरी जानकरी दे दी गयी हैं। आप अपनी जरूर और सुविधा के अनुसार सबसे अच्छा क्रेडट कार्ड चुन सकते हैं।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Online Shopping के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कोनसा हैं?

ICICI Amazon Pay Credit Card

Amazon Pay ICICI Card भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स में से एक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Amazon खुद एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म हैं जहां पर खरीदने के लिए लगभग हर एक आइटम मिल जाता हैं। आपको जो भी चाहिए, वो आपको Amazon पर बड़ी ही आसानी से मिल जाता हैं।

क्या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन shopping करना सुरक्षित हैं?

best credit cards for shopping

हाँ, क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान खरीदना बहुत सुरक्षित माना जाता हैं, क्योंकि इसका पेमेंट बैंक के द्वारा किया जाता हैं इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बहुत ही कम होती हैं।

SBI का सबसे अच्छा shopping credit Card कोनसा हैं?

SBI SimplyClick Credit Card

SBI SimplyCLICK Credit Card एक शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के तौर पर सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला क्रेडिट कार्ड हैं क्योंकि इसे लेना काफी आसान हैं और इसकी annual fees भी काफी कम हैं।

HDFC का सबसे अच्छा shopping credit Card कोनसा हैं?

HDFC Millennia Credit Card 

HDFC Millennia Credit Card खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं और खर्च करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करना चाहते हैं। यह credit कार्ड online transactions पर 5 कैशबैक और सभी ऑफलाइन खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता हैं।

Axis Bank का सबसे अच्छा shopping credit Card कोनसा हैं?

Axis Bank Ace Credit Card

Axis Bank Ace Credit Card भी भारत में मौजूद सबसे अच्छे क्रेडिट कार्डों में से एक हैं। Axis Bank का ये क्रेडिट कार्ड सभी तरह के transactions पर 2% कैशबैक, Google Pay की मदद से किये गए payments, DTH और मोबाइल रिचार्ज पर आपको फ्लैट 5% कैशबैक मिलता हैं और Swiggy, Zomato और Ola पर 4% कैशबैक आपको मिलता हैं।

Which are the best SBI credit card for shopping?

SBI Prime Credit Card

SBI Card PRIME
SBI SimplyCLICK Credit Card
SBI Card ELITE
SBI Card PRIME Advantage.

Which are the best credit cards for grocery shopping?

ICICI Coral RuPay Credit Card

ICICI Bank Coral Credit Card
HDFC Bank Millennia Credit Card
Axis Bank Neo Credit Card
SBI Card PRIME
Standard Chartered Super Value Titanium Credit Card.

Which are the best credit card for grocery shopping India?

American Express Membership Rewards Credit Card

Kotak Mahindra Delight Platinum Credit Card
Citibank Rewards Credit Card
American Express Membership Rewards Credit Card
HSBC Cashback Credit Card
RBL Bank Platinum Maxima Credit Card.

Which are the best credit cards for fuel purchases?

Axis Bank Vistara Signature Credit Card

IndianOil Citi Platinum Credit Card
Standard Chartered Super Value Titanium Credit Card
HDFC Bank Regalia Credit Card
ICICI Bank HPCL Coral Credit Card
Axis Bank Vistara Credit Card.

Leave a Comment