10 Best Credit Cards In India For Online Shopping 2024

Best Credit Cards In India For Online Shopping: क्या आप एक ऐसे व्यक्ति है जिसे बहुत ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद हैं, तो शायद आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में होंगे जो आपको online shopping पर ज्यादा से ज्यादा कैशबैक और discount जैसे लाभ दे सके।

आजकल, हर कोई छोटी से छोटी चीज़ खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करता हैं क्योंकि इससे लोगों बाहर नहीं जाना पड़ता हैं और घर बैठे कुछ भी आर्डर किया जा सकता हैं। ऐसे में लोग अब रोजमर्रा की चीज़ों को खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं जो उन्हें खरीदारी करने पर कैशबैक प्रदान करते हैं। लेकिन online shopping के लिए सबसे अच्छे क्रेडिट कार्ड्स कोनसे हैं? आइये इस आर्टिकल में पता लगाते हैं।

वर्तमान में भारत में ऐसे कई क्रेडिट कार्ड्स हैं जो काफी आकर्षक लाभों के साथ आते है जैसे की reward points, cashback, fuel surcharge, discount आदि। इसके लिए एक सही क्रेडिट कार्ड को चुनना बहुत जरुरी हैं जो आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदान कर सके। इसमें आपकी मदद करने के लिए इस आर्टिकल में हमने भारत में मौजूद सबसे अच्छे online shopping credit cards को शामिल किया हैं जो आपको जयादा से ज्यादा लाभ प्रदान करेंगे।


Best Credit Cards In India For Online Shopping 2024

Credit CardJoining FeesAnnual FeesBest Feature
Flipkart Axis Bank Credit Card₹500₹500 (दूसरे साल से)Flipkart और Myntra पर आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
Amazon Pay ICICI Credit CardNilNilAmazon पर शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक मिलता हैं।
HDFC Millennia Credit Card₹1000₹1000Amazon, BookMyShow, Cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber और Zomato पर शॉपिंग करने पर आपको 5% का कैशबैक मिलता हैं।
Axis Bank ACE Credit Card₹499₹499Bill payments, DTH recharge और mobile recharge पर आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
SBI SimplyCLICK Credit CardNil₹499BookMyShow, Cleartrip, Netmeds, Lenskart जैसे ब्रांड्स पर शॉपिंग करने पर आपको 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
HSBC Cashback Credit CardNil₹999ऑनलाइन खर्च करने पर आपको 1.5% का कैशबैक मिलता हैं।
HDFC MoneyBack Credit Card₹500 + GST₹500हर बार 150 रुपये ऑनलाइन खर्च करने पर आपको 2x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
HDFC Regalia Credit Card₹2500 + GST₹2500हर बार 150 रुपये खर्च करने पर आपको 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
Axis Bank Buzz credit card₹750₹750Flipkart पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं।
Standard Chartered DigiSmart Credit Card₹49 प्रति महीना₹49 प्रति महीनाMyntra पर शॉपिंग करने पर आपको 20% का डिस्काउंट मिलता हैं।

Best Credit Cards in India for Shopping

1. Flipkart Axis Bank Credit Card

Flipkart Axis Bank Credit Card
  • Joining Fees: ₹500
  • Annual Fees: ₹500

Axis Bank Flipkart Credit Card कैशबैक पाने के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो Flipkart पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा यह भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं जो सीधा सभी तरह में खर्चों पर 1.5% कैशबैक प्रदान करता हैं।

इसका सबसे ख़ास फीचर हैं की ये क्रेडिट कार्ड आपको Flipkart और Myntra पर 5% कैशबैक और Flipkart के पार्टनर जैसे की Cure.fit, Swiggy, PVR और Uber पर खर्च करने पर 4% कैशबैक प्रदान करता हैं।

Axis Bank Flipkart Credit Card से आपको इसके पार्टनर जैसे की Myntra, Uber, Cure.fit और PVR के साथ शानदार लाभ मिल जाते हैं। अगर आप भी एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं जो आपको कई श्रेणियों में लाभ प्रदान करें तो ये क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड हो सकता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Welcome benefit के रूप में आपको ₹1100 रुपये मिलते हैं।
  • Flipkart और Myntra पर आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • Swiggy, Cure.fit, PVR और Uber पर आपको 4% कैशबैक मिलता हैं।
  • बाकी category में खर्च करने पर आपको 1.5% कैशबैक मिलता हैं।
  • हर साल 4 complimentry domestic lounge उपयोग की सुविधा भी आपको मिलती हैं।
  • भारत के सभी फ्यूल स्टेशनों पर ₹400 से ₹4000 के लेन-देन पर 1% फ्यूल सरचार्ज मिलता हैं।

2. Amazon Pay ICICI Credit Card (best credit card for Amazon India)

Amazon Pay ICICI Credit Card
  • Joining Fees: Nil
  • Annual Fees: Nil

Amazon Pay ICICI Credit Card भारत में सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं क्योंकि Amazon खुद एक बहुत बड़ा e-commerce प्लेटफार्म हैं जहां से कुछ भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अगर आप ये क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले Amazon Prime Membership लेनी चाहिए, क्योंकि prime members को 5% कैशबैक मिलता हैं जबकि non-prime मेंबर्स को 3% कैशबैक मिलता हैं।

इस क्रेडिट कार्ड की एक सबसे ख़ास बात ये हैं ये zero ज्वॉइनिंग फीस और annual fees के साथ आता हैं। इस क्रेडिट कार्ड के साथ आप bill payments पर 2% रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड में 1 रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत 1 रुपये के बराबर होती हैं जो एक काफी अच्छी रिवॉर्ड रेट हैं। अगर आप Amazon पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट क्रेडिट कार्ड हैं।

Features – विशेषताएँ

  • यह एक lifetime फ्री क्रेडिट कार्ड है।
  • Prime customers को Amazon पर शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • Non-prime customers को अमेज़न पर शॉपिंग करने पर 3% कैशबैक मिलता हैं।
  • अमेज़न के 100 से भी ज्यादा पार्टनर merchants पर आपको 2% का कैशबैक मिलता हैं।
  • सभी तरह के transactions पर आपको 1 कैशबैक मिलता हैं।
  • ICICI बैंक के पार्टनर रेस्टोरेंट पर आपको 15% का डिस्काउंट भी मिलता हैं।
  • भारत में सभी पेट्रोल पम्पों पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज भी मिलेगा।

3. HDFC Millennia Credit Card

HDFC Millennia Credit Card
  • Joining Fees: ₹500
  • Annual Fees: ₹500

HDFC Millennia Credit Card खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं जो ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं और अपने खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त करना चाहते हैं। यह क्रेडिट कार्ड सभी ऑनलाइन खर्चों पर 5% का कैशबैक प्रदान करता हैं और सभी ऑफलाइन खर्चों पर 1% प्रदान करता हैं। यह क्रेडिट वैसे 1000 रुपये की annual fees के साथ आता हैं जो कुछ लोगों को शायद ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन इस क्रेडिट कार्ड में मिलने वाले लाभ इसकी annual fees की भरपाई कर देते हैं।

यह क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए सबसे अच्छा हैं जो Flipkart और Amazon पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं। वैसे अगर आप इनके अलावा कहीं और भी शॉपिंग करते हैं तो आपको 2.5% का कैशबैक मिलता हैं। हालांकि, कैशबैक का लाभ लेने के लिए आपको एक न्यूनतम transaction limit पूरी करनी पड़ती हैं, जो कुछ लोगों के लिए काफी निराशा वाली बात हो सकती हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Amazon, BookMyShow, Cult.fit, Flipkart, Myntra, Sony LIV, Swiggy, Tata CLiQ, Uber और Zomato पर शॉपिंग करने पर आपको 5% का कैशबैक मिलता हैं।
  • सभी ऑनलाइन खरीददारी पर आपको 2.5% कैशबैक भी मिलता हैं।
  • सभी तरह के ऑफलाइन खर्चों पर आपको 1% कैशबैक मिलता हैं।
  • Membership फीस का भुगतान करने पर आपको 1000 cash points मिलते हैं।
  • हर एक calender year में आपको 8 complimentary domestic lounge उपयोग की सुविधा मिलती हैं।

HDFC Millennia Credit Card Airport Lounge Access Update

  • अब से lounge access progarm आपके क्रेडिट कार्ड के खर्च पर आधारित होगा।
  • अब से lounge visit का लाभ लेने के लिए आपको एक calendar quarter (Jan-Mar | Apr-June | Jul-Sept | OctDec) में ₹1 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • माइलस्टोन पूरा करने के बाद आपको Millennia Milestone पेज पर एक SMS प्राप्त होगा। यहां से आप lounge access voucher को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप एक quarter में 1 domestic lounge visit कर सकते हैं।

4. Axis Bank ACE Credit Card

Axis Bank ACE Credit Card
  • Joining Fees: ₹499
  • Annual Fees: ₹499

Axis Bank Ace Credit Card भी सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं। यह क्रेडिट कार्ड सभी तरह के trasactions पर 2% कैशबैक देता हैं जो श्रेणी में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा ये क्रेडिट कार्ड सभी तरह के बिल पेमेंट पर 5% कैशबैक प्रदान करता हैं। सबसे ज्यादा 4% कैशबैक आपको Swiggy, Zomato और Ola पर कर रहे हैं। यह क्रेडिट कार्ड मात्र 499 रुपये की joining fees और annual fees

अगर आप Flipkart या Amazon पर ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करते हैं तो आपको एक co-branded क्रेडिट कार्ड की तरफ जाना चाहिए।जैसे Amazon Pay ICICI credit Card आपको Amazon पर शॉपिंग करने पर 5% कैशबैक प्रदान करता हैं, वहीं दूसरी और Flipkart Axis Bank Credit Card आपको Flipkart पर शॉपिंग करने पर आपको 4% कैशबैक देता हैं।

अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं जो काफी कम फ़ीस के साथ आता हो और अच्छे लाभ प्रदान कर सके तो ये कार्ड आपके लिए एक अच्छा क्रेडिट कार्ड हो सकता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Bill payments, DTH recharge और mobile recharge पर आपको 5% कैशबैक मिलता हैं।
  • Swiggy, Ola और Zomato पर खर्च करने पर आपको 4% कैशबैक मिलता हैं।
  • सभी तरह के खर्चों पर आपको 2% कैशबैक मिलता हैं।
  • एक साल में आपको 4 complimentary lounge उपयोग की सुविधा मिलती हैं।
  • 4000 से अधिक पार्टनर रेस्टोरेंट पर आपको 20% का discount मिलता हैं।
  • सभी फ्यूल स्टेशनों पर 1% का fuel surcharge मिलता हैं।

5. SBI SimplyCLICK Credit Card

SBI SimplyCLICK Credit Card
  • Joining Fees: ₹499
  • Annual Fees: ₹499

SBI SimplyCLICK Credit Card एसबीआई का एक ऐसा क्रेडिट कार्ड हैं जिसे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता हैं। यह क्रेडिट कार्ड मात्र 499 रुपये की joining fees और annual fees के साथ आता हैं इसलिए यह एक बहुत ही पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं। यह क्रेडिट कार्ड BookMyShow, Cleartrip, Lenskart, Netmeds, और UrbanClap जैसे ब्रांड्स पर शॉपिंग करने पर 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

इसके अलावा अगर आप 2500 रुपए से अधिक की शॉपिंग करते हैं तो आप उसकी कीमत को EMI में convert कर सकते हैं। Welcome benefits के रूप में आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Welcome Gift के रूप में आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • BookMyShow, Cleartrip, Netmeds, Lenskart जैसे ब्रांड्स पर शॉपिंग करने पर आपको 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • ब्रांड्स के अलावा सभी जगह 100 रुपये ऑनलाइन खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स।
  • सभी categories में 100 रुपये खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट।
  • 1 लाख रुपये का milestone पूरा करने पर आपको Cleartrip का 2 हज़ार रुपये का ई-वाउचर मिलता हैं।
  • सभी फ्यूल स्टेशन पर 500 रुपये से 3000 रुपये के लेन-देन पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज की सुविधा मिलती हैं।

6. HSBC Cashback Credit Card

HSBC Cashback Credit Card
  • Joining Fees: Nil
  • Annual Fees: ₹999

HSBC Cashback Credit Card भारत में मौजूद एक शानदार क्रेडिट कार्ड हैं जो मुख्य रूप से एक कैशबैक क्रेडिट कार्ड के रूप में जाना जाता हैं। यह क्रेडिट कार्ड आपको बिना किसी minimum खर्च की चिंता के कैशबैक प्राप्त करने में मदद करता हैं। इसलिए यह भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं।

यह क्रेडिट कार्ड आपको सभी ऑनलाइन खर्चों पर 1.5% कैशबैक प्रदान करता हैं और बाकी सभी खर्चों पर 1% कैशबैक प्रदान करता हैं। इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड आपको Swiggy पर 20% डिस्काउंट और Amazon पर 5% डिस्काउंट प्रदान करता हैं। अगर आप ज्यादा खर्च करते हैं तो आपको और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलता हैं।

अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं रिवॉर्ड पॉइंट्स के बजाय cashback model को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • सभी तरह के transactions पर आपको unlimited cashback मिलता हैं।
  • ऑनलाइन खर्च करने पर आपको 1.5% का कैशबैक मिलता हैं और बाकि जगह खर्च करने पर आपको 1% कैशबैक मिलता हैं।
  • कार्ड जारी होने के 30 दिन के भीतर अगर आप Amazon पर 500 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 500 रुपये का Amazon Voucher भी मिलता हैं।
  • इस क्रेडिट कार्ड में कैशबैक पर कोई भी लिमिट नहीं हैं।
  • Partner Restaurant पर आपको 15% का डिस्काउंट भी मिलता है।
  • Amazon voucher के अलावा आपको 500 रुपये का Swiggy वाउचर मिलता हैं।

7. HDFC MoneyBack Credit Card

HDFC MoneyBack Credit Card
  • Joining Fees: ₹500 + GST
  • Annual Fees: ₹500

HDFC MoneyBack Credit Card सिर्फ 500 रुपये की joining fees के साथ आता हैं जिसके लाभ काफी अच्छे माने जाते हैं पहली बार कार्ड लेने वालों के लिए यह एक बहुत ही पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं। इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको ऑनलाइन खर्च करने पर शानदार रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

ऑनलाइन खाना आर्डर करने, किसी वेबसाइट पर शॉपिंग करने और यूटिलिटी बिलों का भुगतान करने पर आप 2x रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप कैशबैक में भी रिडीम कर सकते हो।

वैसे यह एक entry level कैशबैक क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा प्रीमियम लाभ नहीं देता हैं, लेकिन अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद हैं तो आपको ये क्रेडिट कार्ड जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • Welcome Gift के रूप में आपको 500 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • हर बार 150 रुपये ऑनलाइन खर्च करने पर आपको 2x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • Retail खर्च किये गए हर 150 रुपये पर आपको 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • आपने जो रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त किये हैं उन्हें आप कैशबैक में भी convert कर सकते हो।
  • हर quarter में 50 हज़ार रुपये रिटेल खर्च करने पर आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • सभी fuel station पर 400 रुपये से ऊपर के लेन-देन पर 1% फ्यूल सरचार्ज की पेशकश।

8. HDFC Regalia Credit Card

HDFC Regalia Credit Card
  • Joining Fees: ₹2500 + taxes
  • Annual Fees: ₹2500 + taxes

HDFC Regalia Credit Card एक प्रीमियम केटेगरी का क्रेडिट कार्ड हैं। यह क्रेडिट कार्ड यात्रा लाभों में lounge का उपयोग और priority pass की सदस्यता प्रदान करता हैं। इसके अलावा यह सभी खर्चों पर reward points भी प्रदान करता हैं।

यह क्रेडिट कार्ड ₹2,500 रुपये की annual fees के साथ आता हैं जो खासकर उनके लिए बढ़िया हैं जो रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं। Welcome offer के रूप में आपको Zomato की gold membership मिलती हैं और renewal बेनिफिट के रूप में आपको 2500 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा अगर आप एक साल में 3 लाख से ज्यादा खर्च करते हैं तो आपकी annual fees माफ़ हो जाती है।

इस क्रेडिट कार्ड में shopping के अलावा 15 लाख का medical emergency protection और ₹1 करोड़ का air accidental cover मिलता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • इस क्रेडिट कार्ड में shopping के अलावा 15 लाख का medical emergency protection और ₹1 करोड़ का air accidental cover मिलता हैं।
  • एक साल में 5 लाख रुपये खर्च करने पर 10,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं और वर्षगांठ में 8 लाख रुपये खर्च करने पर आपको अतिरिक्त 5000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • हर बार 150 रुपये खर्च करने पर आपको 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • भारत में 12 complimentary airport lounge और भारत के बाहर 6 airport lounge उपयोग की सुविधा मिलती है।
  • Welcome Offer के रूप में आपको Zomato Gold membership मिलती हैं।
  • भारत के सभी फ्यूल स्टेशनों पर 400 रुपये से 5000 रुपये के लेन-देन पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज मिलता हैं।

HDFC Regalia Credit Card Airport Lounge Update

  • अब से lounge access progarm आपके क्रेडिट कार्ड के खर्च पर आधारित होगा।
  • अब से lounge visit का लाभ लेने के लिए आपको एक calendar quarter (Jan-Mar | Apr-June | Jul-Sept | OctDec) में ₹1 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • माइलस्टोन पूरा करने के बाद आपको Millennia Milestone पेज पर एक SMS प्राप्त होगा। यहां से आप lounge access voucher को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप एक quarter में 2 domestic lounge visit कर सकते हैं।

International Lounge Access Update

  • इस क्रेडिट कार्ड से 4 retail transactions करने के बाद आप Priority Pass Membership के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • Priority Pass Membership के जरिये primary और add-on cardholder दोनों एक साल में 6 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लॉन्च विकसित कर सकते हैं।
  • अगर आप 1 साल में 6 से ज्यादा lounge visit करते हैं तो आपसे US $27 + GST per visit चार्ज किये जायेंगे।

9. Axis Bank Buzz Credit Card

Axis Bank Buzz credit card
  • Joining Fees: ₹750
  • Annual Fees: (पहले साल में Nil, दूसरे साल से 750 रुपये)

Axis Bank Buzz Credit Card एक entry-level क्रेडिट कार्ड हैं जो उन लोगों के लिए सबसे अच्छा हैं जो अक्सर Flipkart पर शॉपिंग करते हैं। इस क्रेडिट कार्ड के साथ आप 7000 रुपये के Flipkart voucher के साथ-साथ आपको transactions पर discount भी मिलता हैं।

Flipkart पर मिलने वाले लाभों के अलावा इस क्रेडिट कार्ड के लाभ काफी average हैं, क्योंकि इस क्रेडिट कार्ड का सबसे ज्यादा फायदा आप Flipkart पर ही उठा सकते हैं। अगर आप एक beginner हैं और पहली बार कोई क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता हैं।

Features – विशेषताएँ

  • Flipkart पर अगर आप 45 दिनों के अंदर 3 बार शॉपिंग करते हैं तो आपको 1000 रुपये का Flipkart गिफ्ट वाउचर मिलता हैं।
  • हर महीने में 1-5th तारीख तक शॉपिंग करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं और 6-31st तारीख तक शॉपिंग करने पर आपको 5% discount मिलता हैं।
  • हर बार 200 रुपये खर्च करने पर आपको 2 Axis EDGE reward points भी मिलते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग करने पर आपको 3x रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
  • अगर आप milestone benefits प्राप्त कर लेते हैं तो आपको 7000 रुपये का Flipkart Gift वाउचर प्राप्त का सकते हैं।
  • Partner restaurant पर dinner करने पर आपको 15% डिस्काउंट भी मिलेगा।

10. Standard Chartered DigiSmart Credit Card

Standard Chartered DigiSmart Credit Card
  • Joining Fees: ₹49 प्रति महीना
  • Annual Fees: ₹49 प्रति महीना

Standard Chartered DigiSmart Credit Card 49 रुपये प्रति महीने की फीस के साथ आता हैं। इसे एक all-in-one क्रेडिट कार्ड माना जा सकता है जो ऐसे लोगों के लिए सबसे अच्छा हैं जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। यह क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन shopping के अलावा travel, dining, movies और grocery जैसे items की खरीद पर तुरंत डिस्काउंट प्रदान करता हैं।

इसके अलावा ये क्रेडिट कार्ड्स आपको Ola, Myntra, Grofers (now Blinkit), INOX, Zomato and Yatra जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार discounts प्रदान करते है। अगर आप ऊपर बताई गयी ब्रांड्स के साथ शॉपिंग करते हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

Features – विशेषताएँ

  • Myntra पर शॉपिंग करने पर आपको 20% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Blinkit पर ग्रोसरी आदि का सामान खरीदने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Zomato पर खाना आर्डर करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Yatra.com से यात्रा का टिकट बुक करने पर आपको 25% का डिस्काउंट मिलता हैं।
  • Ola बुक करने पर आपको 15% का कैशबैक मिलता हैं।

Best Online Shopping Credit Cards में क्या-क्या होना चाहिए?

एक shopping credit card उन लोगों के लिए सही हैं जो अक्सर online shopping करते हैं। लेकिन एक best shopping credit card में आपको क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं, इस बात का आप ख़ास ध्यान रखे। एक अच्छे क्रेडिट कार्ड में ये सभी features होने चाहिए:

  • Cashback
  • Discount
  • Vouchers
  • Reward Points
  • Bonus Points
  • Air travel and hotel booking
  • Discounts with partner brands

Conclusion – निष्कर्ष

ये बात आप भी आप जानते होंगे की आजकल online shopping का चलन कितना ज्यादा बढ़ गया हैं। इसलिए आपको शॉपिंग करते समय ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में पता होना चाहिए जो आपको कैशबैक और discount प्रदान कर सके। ये Credit कार्ड्स आपको शॉपिंग पर लाभ तो देते हैं, लेकिन आपको joining fees और annual fees का भी ध्यान रखना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQs

Which bank credit card is best for online shopping?

Axis Bank Indian Oil RuPay Credit Card Review

1. Flipkart Axis Bank Credit Card
2. Amazon Pay ICICI Credit Card
3. HDFC Millennia Credit Card
4. Axis Bank ACE Credit Card
5. SBI SimplyCLICK Credit Card

Amazon पर shopping करने के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कोनसा हैं?

Amazon Pay ICICI Credit Card

Amazon Pay ICICI Credit Card भारत में सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं क्योंकि Amazon खुद एक बहुत बड़ा e-commerce प्लेटफार्म हैं जहां से कुछ भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अगर आप ये क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले Amazon Prime Membership लेनी चाहिए, क्योंकि prime members को 5% कैशबैक मिलता हैं जबकि non-prime मेंबर्स को 3% कैशबैक मिलता हैं।

Flipkart पर shopping करने के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कोनसा हैं?

Axis Bank Indian Oil RuPay Credit Card Review

Axis Bank Flipkart Credit Card कैशबैक पाने के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो Flipkart पर ज्यादा शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा यह भारत में मौजूद सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं जो सीधा सभी तरह में खर्चों पर 1.5% कैशबैक प्रदान करता हैं।

Amazon पर सबसे ज्यादा कैशबैक कोनसा क्रेडिट कार्ड देता हैं?

Amazon Pay ICICI Credit Card

Amazon Pay ICICI Credit Card भारत में सबसे अच्छे कैशबैक क्रेडिट कार्डों में से एक हैं जो prime members को 5% कैशबैक देता हैं।

SBI का Online Shopping करने के लिए सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड कोनसा हैं?

SBI SimplyCLICK Credit Card

SBI SimplyCLICK Credit Card एसबीआई का एक ऐसा क्रेडिट कार्ड हैं जिसे ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता हैं। यह क्रेडिट कार्ड मात्र 499 रुपये की joining fees और annual fees के साथ आता हैं इसलिए यह एक बहुत ही पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं। यह क्रेडिट कार्ड BookMyShow, Cleartrip, Lenskart, Netmeds, और UrbanClap जैसे ब्रांड्स पर शॉपिंग करने पर 10x रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

Which is the best SBI credit card for online shopping?

HSBC Visa Platinum Credit Card

Axis Bank ACE Credit Card
SBI SimplyCLICK Credit Card
HSBC Cashback Credit Card
HDFC MoneyBack Credit Card
HDFC Regalia Credit Card
Axis Bank Buzz credit card
Standard Chartered DigiSmart Credit Card.

Which bank credit card is better in India?

Best Way to Redeem HDFC Credit Card Points

HDFC Regalia Credit Card
Axis Bank ACE Credit Card
SBI SimplyCLICK Credit Card
HDFC MoneyBack Credit Card

Leave a Comment