How Many Bank Accounts Can A Person Have – ज्यादा बैंक अकाउंट के फायदे और नुकसान, पूरी जानकारी

How Many Bank Accounts Can A Person Have: अधिकतर लोगों के पास पैसे जमा करने के लिए एक सेविंग अकाउंट होता हैं और कई लोगों क पास तो एक से अधिक बैंक खाते भी होते हैं। अक्सर, ये एक नौकरी से दूसरी नौकरी में जाने के लिए या अलग से पैसा बचाने की प्रक्रिया में बनते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने पसंद की बैंक में अपना खाता खुलवा सकता हैं। आप अपने परिवार, निवेश या व्यवसाय आदि के लिए भी अतिरिक्त खाता खोल सकते हो।

कई बैंक एक बचत खाता खोलने के लिए आकर्षक योजनाओं की पेशकश करते हैं, और ये सुविधाएं हर बैंक की अलग-अलग हो सकती हैं।एक से अधिक खाते रखने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सवाल ये हैं की एक व्यक्ति कितने बचत खाते रख सकता हैं?


How Many Bank Accounts Can A Person Have

Bankbazaar.com के CEO आदिल शेट्टी कहते हैं, “कई जरूरतों को पूरा करने के लिए, लोगों को सेविंग्स अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, ऋण, फिक्स्ड डिपॉज़िट, लॉकर आदि बैंकों से वित्तीय सहायता की जरुरत पड़ती हैं।

ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाएँ और सुविधाएं हर बैंक की भिन्न हो सकती हैं। इस वजह से कई बैंक खाता खोलने के लिए लचीलेपन और कई बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच प्रदान करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं की आपको सभी बैंकों में खाता खुलवाने की जरुरत हैं। बहुत सारे बैंक खाते होने से आपको कई बार परेशान हो सकती हैं।


How many bank accounts can a person keep?

वैसे, एक व्यक्ति के पास कितने बैंक अकाउंट होने चाहिए, इसकी कोई सीमा नहीं हैं, यानी एक व्यक्ति कितने भी बैंक अकॉउंट खुलवा सकता हैं। लेकिन, एक से अधिक बैंक खाते होने पर आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को तीन से अधिक बैंक खाते खोलने की सलाह नहीं दी जाती हैं, क्योंकि आपके लिए इन्हें मैनेज करना मुश्किल हो सकता हैं।

प्रत्येक खाते में एक न्यूनतम राशि होनी चाहिए, अगर कुछ समय के लिए आपके खाते में कोई गतिविधि नहीं होती हैं तो बैंक आप खाते को निष्क्रिय कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक खातों पर अलग-अलग प्रकार के शुल्क लगते हैं, अगर आप अपना खाता निष्क्रिय रखते हैं तो आपकी बची हुई राशि कम हो जाएगी।

bank account

एक से ज्यादा बैंक खाता होने पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

आपको अपने खाते में हमेशा एक न्यूनतम राशि बनाने की जरुरत होती हैं। सभी बैंक, बैंक की सर्विसेज और खाते को चालु बनाये रखने की लागत को ध्यान में रखते हुए खाते में बची हुई शेष राशि पर निर्णय लेते है। अगर आप न्यूनतम राशि नहीं रखते हैं तो बैंक कई तरह के शुल्क भी लगा सकती हैं।

हालांकि, एक 2 बैंक खातों में न्यूनतम राशि को बनाये रखना आसान हैं, लेकिन बहुत सारे बैंक खाते होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

1. Minimum Monthly Balance (न्यूनतम मासिक शेष)

सभी बचत खाता धारकों को अपने खाते में न्यूनतम बैंक बैलेंस बनाये रखने की जरुरत होती हैं। अगर आप अपने खाते में न्यूनतम शेष राशि बनाये रखने में विफल रहते हैं तो बैंक खाताधारक पर गैर गैर-रखरखाव शुल्क लगा सकते हैं। (how many bank accounts in india) लेकिन अगर आपके पास दो खाते हैं, तो आप खातों को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं और अपनी न्यूनतम शेष राशी की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

हालांकि, एक या दो बचत खातों में न्यूनतम शेषराशि को रखना आसान हैं, लेकिन कई खातों में ऐसा करना एक चुनौती बन सकता हैं।

2. Withdrawal Limit (निकासी सीमा)

सभी बचत खातों से जुड़े डेबिट कार्ड में एक दिन में धन निकालने की सीमा होती हैं। ऐसे में एक से अधिक बैंक खाता होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं, क्योंकि आप एक खाते की लिमिट पूरी होने पर दूसरे खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

अब आपके कितने बचत खाते हो सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं हैं, लेकिन अगरआपके बचत बैंक खाते में कुछ समय से कोई गतिविधि नहीं होती हैं, तो उसे बंद करने के लिए निष्क्रिय किया जा सकता हैं।

इसके अलावा, बचत खाते को निष्क्रिय रखने पर उस पर कई प्रकार के शुल्क लग सकते हैं, इससे आपका बैंक बैलेंस कम हो सकता हैं।

3. Bank Charges (बैंक शुल्क)

सभी बैंक कई सेवाएँ मुफ्त में प्रदान करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं जो शुल्क के साथ आती हैं। एक जिम्मेदार ग्राहक होने के तौर पर आपको बैंकों के अलग-अलग शुल्कों के बारे में पता होना चाहिए।

अक्सर, कई ग्राहकों को इन शुल्क के बारे में पता नहीं होता हैं, ऐसे में उनके बचत खाते पर शुल्क लगते रहते हैं। बैंक में खाता खोलने से पहले आपको शुल्क की सभी जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए।


Pros & Cons Of Multiple Bank Accounts – एक से ज्यादा बैंक खातों के फायदे और नुकसान

कई लोग नौकरी बदलते समय,डीमैट, निवेश उद्देश्यों से, लोन के लिए या सरकारी स्वामित्व वाले बैंक के साथ अपना एक नाय खाता खुलवाते हैं। हालांकि, एक से अधिक बैंक खाते के फायदों के साथ कुछ नुकसान भी होते हैं, जिसकी जानकारी निचे दी गयी हैं:

Pros

  • आप ज्यादा offers और schemes का लाभ उठा सकते हैं।
  • एक से अधिक बचत खाते होने पर एक बैंक पर निर्भरता कम हो जाती हैं।
  • UPI लेनदेन के लिए अलग खाते का लाभ मिलता हैं।
  • अधिक सुरक्षा और बीमा का लाभ।

Cons

  • न्यूनतम मासिक राशि को बनाये रखना मुश्किल हो सकता हैं।
  • अकाउंट की स्थिति को ट्रैक करने में मुश्किल।
  • खाता निष्क्रिय होने की संभावना।
saving bank account

एक से अधिक बैंक खाते आपके लिए क्यों फायदेमंद हो सकते हैं?

  • वित्त का प्रबंधन: सभी लोगों के वित्त लक्ष्य अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे की बच्चों की शिक्षा, इमरजेंसी या मासिक खर्च आदि। अगर प्रत्येक लक्ष्य के लिए आपके पास अलग-अलग खाते हैं तो आप उन्हें आसानी से मैनेज कर सकते हो और उन पर नजर रख सकते हो। इससे बचत के पैसों के फालतू खर्च होने की सम्भावना कम हो जाएगी।
  • लक्ष्यों के लिए आटोमेटिक बचत: अपने अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग-अलग बैंक खातों को स्थापित करके आप धन के हस्तांतरण को स्वचालित कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप केवल बाद में खर्च करें। इससे आप अपने लक्ष्य के लिए बचत कर सकते हैं।
  • एक से अधिक खाते होने पर अपने अलग-अलग लक्ष्यों पर बचत करते हुए अपने वित्त का प्रबंधन, निगरानी और ट्रैक कर सकते हैं।
  • बचत बैंक खाते से लिंक डेबिट कार्ड की प्रति दिन निकासी की एक सीमा होती हैं, यानी आप उस लिमिट से ज्यादा पैसे नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एक से ज्याद बैंक खाते हैं तो ज्यादा राशि को निकालकर अपनी जरुरत को पूरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

कई वित्तीय सलाहकार लोगों को 2 या अधिकतम 3 बैंक खातों को बनाये रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि आप इन्हें आसानी से बनाये रख सकते हैं और ट्रैक कर सकते हैं। इससे खाते के बंद होने की सम्भावना भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा, कई निम्न-श्रेणी के खातों के बजाय, उच्च श्रेणी के कम खाते आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं।

सम्बंधित प्रश्न – FAQs

एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट खुलवा सकता हैं?

Best Bank in India

वैसे, एक व्यक्ति के पास कितने बैंक अकाउंट होने चाहिए, इसकी कोई सीमा नहीं हैं, यानी एक व्यक्ति कितने भी बैंक अकॉउंट खुलवा सकता हैं। लेकिन, एक से अधिक बैंक खाते होने पर आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को तीन से अधिक बैंक खाते खोलने की सलाह नहीं दी जाती हैं, क्योंकि आपके लिए इन्हें मैनेज करना मुश्किल हो सकता हैं।

क्या बैंक खाता खुलवाने की कोई सीमा होती हैं?

saving-bank-account

नहीं, आप जितने चाहे उतने बैंक एकाउंट्स खुलवा सकते हैं। आप एक से अधिक बैंक खाता खुलवाने के लिए स्वतंत्र हैं। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता हैं की आप कितने खाते खुलवाने चाहते हैं। इसमें ऑनलाइन बैंकों, पारंपरिक बैंकों, या क्रेडिट यूनियनों जैसे सभी बैंक्स शामिल हैं। आपके द्वारा खोले जा सकने वाले चेकिंग खातों की कोई सीमा नहीं है।

एक से ज्यादा बैंक खातों के फायदे क्या हैं?

Best Bank in India

– प्रस्तावों और स्कीम्स का अधिकतम लाभ उठाना।
– एक से अधिक बचत खाते होने पर एक बैंक पर निर्भरता कम हो जाती हैं।
– यूपीआई लेनदेन के लिए अलग खाते का लाभ।
– अधिक सुरक्षा और बीमा का लाभ।

क्या एक व्यक्ति के 10 बैंक खाते हो सकते हैं?

saving-bank-account

हाँ हो सकते हैं, आपके पास कितने बचत खाते हो सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं हैं। लेकिन एक से अधिक बैंक खाते होने पर आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। कई वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, आपको तीन से अधिक बैंक खातों को खोलने की सलाह नहीं दी जाती हैं।

एक से ज्यादा बैंक खातों के नुकसान क्या हैं?

Best Bank in India

– न्यूनतम मासिक राशि को बनाये रखना मुश्किल हो सकता हैं।
– अकाउंट की स्थिति को ट्रैक करने में मुश्किल।
– खाता निष्क्रिय होने की संभावना।

एक से ज्यादा बैंक खाता होने पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

saving-bank-account

आपको अपने खाते में हमेशा एक न्यूनतम राशि बनाने की जरुरत होती हैं। सभी बैंक, बैंक की सर्विसेज और खाते को चालु बनाये रखने की लागत को ध्यान में रखते हुए खाते में बची हुई शेष राशि पर निर्णय लेते है। अगर आप न्यूनतम राशि नहीं रखते हैं तो बैंक कई तरह के शुल्क भी लगा सकती हैं। हालांकि, एक 2 बैंक खातों में न्यूनतम राशि को बनाये रखना आसान हैं, लेकिन बहुत सारे बैंक खाते होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

Leave a Comment