Yes First Preferred Credit Card – कम फीस में प्रीमियम लाभ, अप्लाई करें

YES FIRST Preferred Credit Card प्रीमियम केटेगरी का क्रेडिट कार्ड है जो आपको शॉपिंग के अलावा कई category में काफी अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाभ ऑफर करता है। रिवॉर्ड पॉइंट्स के अलावा यह क्रेडिट कार्ड आपको domestic और international airport लाउंज विजिट के साथ golf game जैसे प्रीमियम लाभ भी मिल जाते हैं।

अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से ट्रैवल और डाइनिंग पर ₹200 खर्च करते हो तो आपको 16 reward points मिलते हैं। वही रिटेल कैटेगरी में ₹200 खर्च करने पर आपको 8 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

Tarvel लाभ में कार्डहोल्डर को 8 domestic और 4 international lounge visits की सुविधा मिल जाती हैं। इस क्रेडिट कार्ड की forex transaction fee भी मात्र 1.75% है, इससे आप काफी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको insurance और movie tickets पर डिस्काउंट मिल जाता हैं।

तो आज इस पोस्ट में हम Yes Bank के First Preferred Credit Card के सभी फीचर्स, बेनिफिट्स, चार्जेज और इसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में बात करने वाले हैं, तो इस पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़ना।

Yes First Preferred Credit Card Review & Highlights

Joining Fee₹999 + taxes
Annual Fee₹999 + taxes
Interest Rate 3.8% per month
Welcome Benefits पहले ट्रांजैक्शन करने पर आपको 10,000 bonus reward points मिलते हैं
yes first preferred credit card
  • Card Name: Yes Bank First Preferred Credit Card
  • Issuer: Yes Bank
  • Joining Fee: ₹999 + taxes
  • Annual Fee: ₹999 + taxes

Yes First Preferred Credit Card Benefits & Features

First Preferred Credit card एक काफी पॉपुलर क्रेडिट कार्ड है जो आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स के अलावा काफी अच्छे ट्रैवल बेनिफिट्स और प्रीमियम बेनिफिट्स ऑफर करता है। इस क्रेडिट कार्ड के सभी फीचर्स बेनिफिट्स की जानकारी आपको नीचे डिटेल से दी गई है:

1. Welcome Benefits

  • क्रेडिट कार्ड जारी होने के 90 दिनों के अंदर पहले ट्रांजैक्शन करने पर आपको 10,000 bonus reward points मिलते हैं।

2. Reward Points Benefits

Spend CategoryReward Points
Travel & Dining16 RPs/₹200
Other Categories8 RPs/₹200
Selected Categories4 RPs/₹200

Rward Points Redemption:

इस क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स को आप इन निम्न कैटेगरी में रिडीम कर सकते हो:

  • Hotel/flight bookings: 1 Reward Point = ₹0.25
  • Product catalogue, gift vouchers: 1 Reward Point = ₹0.10
  • 10 Reward Points = 1 Intermile / 1 Club Vistara Point

3. Travel Benefits

  • इस क्रेडिट कार्ड के साथ कार्डहोल्डर को 1 साल में 8 domestic lounge visit की सुविधा मिलती है।
  • इसके अलावा कार्डहोल्डर को Priority Pass Membership मिलती है जिसके जरिए वह एक साल में 4 international lounge visit कर सकते हैं।

4. Golf Benefits

  • कार्डहोल्डर को हर महीने 1 golf lesson की सुविधा मिलती है।
  • इसके अलावा भारत में कुछ चुने हुए गोल्फ कोर्सेज में भी 4 अतिरित्क golf session की सुविधा मिलती है।

5. Dining Benefits

  • Dining Fiesta Program के तहत आपको Yes Bank के पार्टनर रेस्टोरेंट पर आप 15% discount मिलता हैं।

6. Movie Benefits

  • BookMyShow से मूवी टिकट करने पर आपको हर महीने 25% discount मिलता है।

7. Insurance Benefits

CategoryInsurance Amount
Air Accident cover₹1 करोड़
Medical emergency cover₹25 लाख
Credit Shield cover₹8 लाख
Lost Card liability cover₹8 लाख

8. Other Benefits

  • Annual Fee Waiver: कार्ड जारी होने के 90 दिनों के अंदर अगर आप ₹50000 खर्च करते हैं तो इस क्रेडिट कार्ड की annual fee माफ हो जाती है। इसके अलावा अगर आप 1 साल में ₹4 लाख खर्च कर देते हैं तो भी annual fee माफ हो जाती है।
  • Low Forex Markup Fee: इस क्रेडिट कार्ड की forex markup fee मात्र 1.75% है जबकि मार्केट में मौजूद कहीं क्रेडिट कार्ड की फीस 3.5% होती है।
  • Fuel Surcharge Waiver: भारत के सभी फ्यूल स्टेशन पर ₹400 से ₹5,000 के लेनदेन पर आपको 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता है।

Yes Bank Credit Card Lounge Access Update

Yes Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड के airport lounge visit में बड़ा बदलाव किया हैं। नई अपडेट के मुताबिक 21 March 2024 से एयरपोर्ट लाउन्ज विजिट का फायदा लेने के लिए आपको एक क्वार्टर में ₹10000 खर्च करने होंगे। इस अपडेट में airport lounges की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Calendar Quarter कुछ इस प्रकार हैं: – 21st December – 20th March | 21st March – 20th June | 21st June -20th September | 21st September – 20th December

इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए निचे दी गयी टेबल को देखें:

एक क्वार्टर में खर्चAirport Lounge के लिए पात्र हैं या नहीं
21st Dec – 20th March के बीच में 10000 खर्च करते हैंYes
21st Dec – 20th March के बीच में 10000 से ज्यादा खर्च करते हैंYes
21st Dec – 20th March के बीच में 10000 से कम खर्च करते हैंNo

Yes First Preferred Credit Card Charges & Fee

Joining Fee₹999 + taxes
Annual Fee₹999 + taxes
Interest Rate 3.8% per month
Add-on Card FeeNil
Cash Advance Charges 2.5% of transaction amount (min. 300)
Forex Markup Fee1.75%
Late Payment Charges
₹100 से कम: Nil
₹100 से ₹500 के बीच: ₹150
₹501 से ₹5000 के बीच: ₹500
₹5001 से ₹20,000 के बीच: ₹750
₹20,000 से ज्यादा: ₹1000

Card Design, Mobile App & Customer Care Service

1. Card Design

  • Yes Bank First Exclusive Credit Card एक प्रीमियम केटेगरी का क्रेडिट कार्ड है जो आपको plastic variant के साथ मिलता है। इस क्रेडिट कार्ड का डिजाइन काफी सुंदर है और यह आपको Mastercard network के साथ मिलता है।

2. Mobile Application

Yes Bank के मोबाइल एप्लीकेशन का नाम Yes Mobile है जिस पर आपको 100 से भी ज्यादा सर्विसेज की सुविधा मिलती है। इस मोबाइल ऐप के साथ आपको निम्न सुविधा मिलती है:

  • Account Information
  • Bill Pay
  • IMPS
  • YES Bank Balance Enquiry
  • BHIM UPI
  • FD & RD
  • Fund Transfer
  • Bharat QR
  • Statement
  • Debit Card Services
  • Credit Card Services
  • Register complaints and suggestions
  • Manage Transaction Limits
  • Recharge DTH and mobiles
  • Check EMI and loan eligibility

3. Customer Care Service

अगर आपको Yes Bank के क्रेडिट कार्ड को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप नीचे बताएंगे कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

  • Toll-free number – 18001031212, +91 22 49350000
  • Track application status – 1800 103 6000

Yes First Preferred Credit Card Eligibility Criteria & Documentation

Eligibility Criteria

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदक salaried या self employed होना चाहिए।
  • आवेदक की मासिक आय ₹2 लाख होनी चाहिए।

Documents Required

Identity ProofAddress ProofIncome Proof
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– पासपोर्ट
– आधार कार्ड
– पासपोर्ट
– वोटर आईडी कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– बिजली का बिल
– पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
– पिछले 6 महीनों एक बैंक स्टेटमेंट
– ITR return copy

How to Apply for Yes Bank First Preferred Credit Card?

इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना काफी आसान है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप ऊपर दिए गए Apply Now के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप Yes Bank की ऑफिशल वेबसाइट yesbank.in पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको कार्ड के section में जाकर क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब यहां आपको प्रीमियम कार्ड के सेक्शन में जाकर Yes First Preferred के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
yes first preferred credit card apply page
  • इसके बाद आपके सामने इस क्रेडिट कार्ड का पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको “Apply Now” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही से भर देना है।
  • अब आपको मांगे के डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • सबमिट करने के बाद आपका ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।

Yes Bank First Preferred Credit Card Pros & Cons

Pros

  • कार्डहोल्डर को domestic ओर international airport lounge visit की सुविधा मिल जाती है।
  • Golf lesson की सुविधा भी कार्डहोल्डर को मिलती हैं।
  • Movie tickets पर discount भी मिलता हैं।
  • इस क्रेडिट कार्ड की forex markup fee मात्र 1.75% हैं।

Cons:

  • कैशबैक लाभ नहीं मिलते हैं।

क्या आपको Yes Bank First Preferred Credit Card लेना चाहिए?

अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश कर रहे हैं जो आपको कम फीस में बहुत सारे कैटेगरी में लाभ ऑफर करें तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन है। क्रेडिट कार्ड से आप एक साल में 20,000 reward points प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अक्सर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी है एक अच्छा क्रेडिट कार्ड है क्योंकि इसके साथ आपको domestic और international airport lounge विजिट दोनों की सुविधा मिल जाती है।

अगर आप प्रीमियम बेनिफिट की तलाश में है तो यह क्रेडिट कार्ड आपको गोल्फ गेम्स जैसे ही प्रीमियम लाभ भी ऑफर करता है। कुल मिलाकर यह एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जो कम फीस में आपको प्रीमियम बेनिफिट ऑफर करता है।

Other Similar Credit Cards

Credit CardJoining FeeKey Features
HDFC Regalia Credit Card ₹2,500 + taxesहर बार ₹150 खर्च करने पर आपको 4 reward points मिलते हैं
SBI Card Prime₹2,999 + taxesDining, groceries और departmental स्टोर्स पर ₹100 खर्च करने पर आपको 10 reward points मिलते हैं
HDFC Diners Club Privilege Credit Card₹2,500 + taxesपार्टनर ब्रांड्स पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स और ₹150 खर्च करने पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं

Conclusion

इस क्रेडिट कार्ड के लाभ को देखते हुए यह एक बहुत अच्छा क्रेडिट कार्ड हैं। रिवॉर्ड प्वाइंट्स के अलावा इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको travel, insurance, golf games और low foreign markup fee जैसे बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं।

ये क्रेडिट कार्ड खर्चों पर बचत करने में आपकी मदद करेगा। लेकिन किसी भी क्रेडिट कार्ड को लेने से पहले आप अपनी जरूरत को जरूर समझे। अगर यह क्रेडिट कार्ड आपकी जरूरत के अनुसार सही बैठता है तो आपको यह क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए।

FAQs:

Yes Bank First Preferred Credit Card annual fee कितनी हैं?

Yes Bank First Preferred Credit Card annual fee ₹999 + taxes हैं जो एक साल में ₹25 लाख खर्च करने पर माफ़ हो जाती हैं।

क्या Yes Bank First Preferred Credit Card लेना चाहिए?

अगर आप एक ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश कर रहे हैं जो आपको कम फीस में बहुत सारे कैटेगरी में लाभ ऑफर करें तो यह क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक काफी अच्छा ऑप्शन है। क्रेडिट कार्ड से आप एक साल में 20,000 reward points प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अक्सर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी है एक अच्छा क्रेडिट कार्ड है क्योंकि इसके साथ आपको domestic और international airport lounge विजिट दोनों की सुविधा मिल जाती है।

Yes Bank First Preferred Credit Card lounge benefits क्या हैं?

Yes बैंक के इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको 8 domestic airport lounge और 4 international airport lounge visit की सुविधा मिलती हैं।

क्या Yes Bank First Preferred Credit Card गोल्फ बेनिफिट्स ऑफर करता हैं?

हाँ, इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको हर महीने 1 golf lesson की सुविधा मिलती है। इसके अलावा भारत में कुछ चुने हुए गोल्फ कोर्सेज में भी 4 अतिरित्क golf session की सुविधा मिलती है।

Yes Bank First Preferred Credit Card forex markup fee कितनी हैं?

Yes Bank First Preferred Credit card से इंटरनेशनल ट्रांसक्शन करने पर आपसे सिर्फ 1.75% की फोरेक्स मार्कअप फीस चार्ज की जाती हैं।

Leave a Comment