Home Loan Interest Rate All Bank List 2023: आपके घर की ब्याज दरें आपके घर की को कुल लागत को काफी प्रभावित कर सकती हैं। होम लोन दूसरे लोन की तुलना में उच्च मूल्य और लम्बी अवधि वाले होते हैं, इसलिए ब्याज दर में एक छोटा सा अंतर आपके ऊपर एक बड़ा वित्तीय प्रभाव डाल सकता हैं।
इसलिए होम लोन उधारकर्ताओं को होम लोन आवेदन करने से पहले ज्यादा से ज्यादा बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरों की तुलना कर लेनी चाहिए।
अब RBI ने भी अपनी रेपो दर को बढ़ाकर 6.25% कर दिया हैं, इसलिए ऋण दाताओं ने भी होम लोन की ब्याज दरों में वृद्धि कर दी हैं। अगर आप भी अपने सपनों का घर बनाने के लिए होम लोन के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो पहले उधारदाताओं द्वारा दी जाने 2023 में नवीनतम होम लोन ब्याज़ दरों की जाँच कर ले।
हमने यहाँ आपको लगभग सभी बैंकों की नवीनतम होम लोन ब्याज़ दरों को शामिल किया हैं ताकि आपको एक सही आईडिया लग सके, और हमने कुछ ऐसे कारक भी समझाएँ हैं होम लोन की ब्याज़ दरों को प्रभावित करते हैं।
Home Loan Interest Rate All Bank list 2023
होम लोन की मदद से घर खरीदने के लिए, हमेशा न्यूनतम ब्याज़ दरों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती हैं। होम लोन एक लम्बी अवधि का लोन होता हैं जो कई बार 30 साल तक भी रह सकता हैं। होम लोन के लिए लोग हमेशा कम ब्याज़ दरों को प्राथमिकता देते हैं। एक ऋण उधारकर्ता के रूप में होम लोन दरों की जाँच लरना आपका दायित्व हैं।
होम लोन के लिए एक उधारकर्ता की अच्छी मासिक आय एक महत्वपूर्ण कारक हैं। इसके अलावा एक अच्छा क्रेडिट स्कोर कम ब्याज़ दर पर होम लोन लेने में सहायक होता हैं। यहाँ भारत में सभी बैंको की होम लोन की ब्याज़ दरें दी गयी हैं:
Home Loan Interest Rate List Of All Banks 2023 – सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की ब्याज़ दरें
बैंक का नाम | (ब्याज़ दरें) Interest rate (%) | (प्रोसेसिंग शुल्क) Processing fee |
---|---|---|
Central Bank of India | 8.55% | लोन राशि का 0.50% (न्यूनतम. 2500 और अधिकतम. 20000) |
IDBI Bank Limited | 9.85% | 20,000 रुपये तक + टैक्स |
Bank of Maharashtra | 8.35% | लोन राशि का 0.25% |
Bank of India | 8.60% – 10.60% | लोन राशि का 0.50% |
UCO Bank | 8.75% | लोन राशि का 0.5% (न्यूनतम. 1500 रुपये और अधिकतम.15000) |
Indian Bank | 8.60% | लोन राशि का 0.40% से 0.50% (अधिकतम 50,000) |
Punjab National Bank | 8.55% – 9.35% | लोन राशि का 1% |
Union Bank of India | 8.60% | लोन राशि का 0.50% (अधिकतम 15000 रुपये) |
Bank of Baroda | 8.60% – 10.30% | लोन राशि का 0.25% से 0.50% तक |
Canara Bank | 8.95% | लोन राशि का 0.50% |
State Bank of India | 8.55% | लोन राशि का 0.35% + GST |
Indian Overseas Bank | 8.50% | लोन राशि का 0.50% (अधिकतम 25000 रुपये) |

Home Loan Interest Rate of Top Private Sector Banks 2023: टॉप निजी क्षेत्र बैंक की ब्याज़ दरें
बैंक का नाम | (ब्याज़ दरें) Interest rate (%) | (प्रोसेसिंग शुल्क) Processing fee |
Kotak Mahindra Bank | 8.65% | लोन राशि का 0.50% |
ICICI Bank | 8.75% – 9.85% | लोन राशि का 0.50% |
Axis Bank | 8.60% – 12.70% | 10,000 रुपये |
Karur Vysya Bank | 8.95% – 11.85% | 5,000 रुपये |
South Indian Bank | 9.60% – 12.35% | लोन राशि का 0.50% (₹5000 – ₹10000) |
Karnataka Bank | 8.95% – 10.12% | ₹. 250 |
Federal Bank | 8.60% – 9.95% | लोन राशि का 0.50% (अधिकतम ₹250) |
Dhanlaxmi Bank | 9.15% – 10.30% | लोन राशि का 1% |
Tamilnad Mercantile Bank | 8.75% – 9.25% | ₹15,000 (अधिकतम 5000) |
Bandhan Bank | 8.65% – 14.00% | लोन राशि का 1% (अधिकतम 5000) |
RBL Bank | 8.90% – 11.30% | लोन राशि का 1.5% |
Home Loan Interest Rate of Top Housing Finance Companies (HFCs): टॉप हॉउसिंग फाइनेंस कम्पनीज की ब्याज़ दरें
बैंक का नाम | (ब्याज़ दरें) Interest rate (%) | (प्रोसेसिंग शुल्क) Processing fee |
LIC Housing Finance | 8.65% – 10.10% | (₹10,000 – ₹15,000) |
HDFC Housing Finance | 8.65% – 10.35% | लोन राशि का 0.5% या ₹3000 |
Tata Capital Housing Finance | 8.95% | लोन राशि का 0.5% |
Bajaj Housing Finance | 8.75% | लोन राशि का 0.8% – 6% |
PNB Housing Finance | 8.75% – 14.50% | लोन राशि का 1% |
Repco Home Finance | 9.25% | लोन राशि का 1% |
GIC Housing Finance | 8.45% | ₹2500 |
Indiabulls Housing Finance | 9.30% | लोन राशि का 0.5% |
Aditya Birla Capital | 8.75% – 14.50% | लोन राशि का 1% |
ICICI Home Finance | 9.20% | लोन राशि का 0.5% |
Godrej Housing Finance | 8.39% – 10.99% | लोन राशि का 0.25% to 0.50% |
L&T Housing Finance | 8.65% – 8.75% | लोन राशि का 3% |
Home Loan Fee & Charges – होम लोन में किस प्रकार के चार्जेज लगते हैं
होम लोन लेते समय अक्सर हमें कई प्रकार के शुल्कों का भुगतान करना पड़ता हैं। आइये कुछ महत्वपूर्ण शुल्कों के बारे में जान लेते हैं:
- प्रोसेसिंग फीस: होम लोन आवेदन करने पर सभी बैंक और वित्तीय संस्थान कुछ प्रोसेसिंग फीस लेते है, जिसे कई बार प्रशासनिक शुल्क भी कहा जाता हैं। यह शुल्क आमतौर पर राशि का 0.25% से 2% तक होता हैं।
- ऋण सम्बंधित शुल्क: इस शुल्क में प्रीपेमेंट शुल्क, आवेदन शुल्क, देर से भुगतान शुक, संग्रह शुल्क और बीमा प्रीमियम शुल्क शामिल होते हैं।
- दस्तावेज़ सम्बंधित शुल्क: इस प्रकार के शुल्क में एनओसी शुल्क, स्टाम्प शुल्क, आयकर प्रमाण शुल्क, सिबिल रिपोर्ट शुल्क आदि शुल्क शामिल होते हैं।
Types Of Home Loan Interest Loan 2023 – होम लोन ब्याज़ दरों के प्रकार
अगर हम ब्याज़ दरों के आधार पर बात करें तो होम लोन तीन प्रकार के होते हैं: फिक्स्ड रेट, फ्लोटिंग रेट और हाइब्रिड।
- फिक्स्ड रेट लोन: फिक्स्ड होम लोन की ब्याज़ दरें लोन की पूरी अवधि में सामान रहती हैं, इससे होम लोन की EMI स्थिर रहती हैं। इस प्रकार के लोन के लिए आवेदन करना तब सही रहता हैं जब वर्तमान में होम लोन की ब्याज़ दरें काफी कम हो और भविष्य में ब्याज़ दरें बढ़ने का अनुमान कम हो।
- फ्लोटिंग ब्याज़ दरें: फ्लोटिंग ब्याज़ दरों को परिवर्तनीय बाज़ दरें भी कहा जाता हैं। ये ब्याज़ दरें वर्तमान में बाज़ार दरों पर निर्भर रहती हैं, इसलिए ये लोन अवधि के दौरान बदल सकती हैं। ब्याज में उतार-चढ़ाव के कारण होम लोन की EMI घट य बढ़ सकती हैं।
- हाइब्रिड ब्याज़ दरें: ये ब्याज़ दरें फिक्स्ड ब्याज़ दरें और फ्लोटिंग रेट का मिश्रण होती हैं। शुरुआत में यह ब्याज़ दरें मिक्स होती है और बाद में ये फ्लोटिंग ब्याज़ दरों में बदल जाती हैं। यह ब्याज़ दरें उनके लिए सबसे उपयुक्त हैं जिन्हे कम फिक्स रेट पर होम लोन मिला हैं।

Factors Determining Home Loan Interest Rate – होम लोन ब्याज़ दर को निर्धारित करने वाले कारक
होम लोन की ब्याज़ दरों को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं जो होम लोन राशि को कम या ज्यादा कर सकते हैं। आइये सबसे अच्छी ब्याज़ दर पाने में आपकी मदद करने वाले कुछ महत्वपूर्ण कारकों पर नजर डालते हैं:
- आय: आपकी होम लोन की पात्रता का मूल्यांकन करते समय ऋणदाता आपकी आय और रोजगार के प्रकार को ध्यान में रखते है। सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्रों या किसी प्रतिष्ठित संगठनो में काम करने वालों को ऋणदाताओ द्वारा अधिक पसंद किया जाता हैं। इसलिए, ऋणदाता ऐसे आवेदकों को कम ब्याज़ दरों पर होम लोन की पेशकश करते हैं।
- क्रेडिट स्कोर: होम लोन के लिए आवेदन करते समय आपकी होम लोन की गहन जाँच की जाती हैं। इस जाँच में आपके पिछले और वर्तमान क्रेडिट हिस्ट्री की जाँच की जाती हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर काफी अच्छा हैं आपको तो कम ब्याज़ दरों होम लोन मिलने की पूरी सम्भावना हैं। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको सौदे पर बातचीत करने का विश्वास दिलाता हैं।
- ऋण राशि: आप जितनी राशि का होम लोन लेते हैं, वह राशि होम लोन की ब्याज़ दर को प्रभावित करती हैं। 30 लाख रुपये तक होम लोन की ब्याज़ दरें कम होती हैं बजाय 30 लाख से ज्यादा के। (home loan interest rate all bank list 2023) अगर आपको कम ब्याज़ दरों पर होम लोन चाहिए तो आपको ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट करने की कोशिश करनी चाहिए।
- संपत्ति का स्थान: संपत्ति का स्थान भी ब्याज़ दरों पर काफी प्रभाव डालता हैं। अगर आपने किसी प्रमुख स्थान पर संपत्ति खरीदी है या किसी विश्वसनीय बिल्डर या एजेंसी से संपत्ति खरीदी हैं तो आप कम ब्याज़ दरों की उम्मीद कर सकते हैं।
- लोन का प्रकार: गृह लोन की ब्याज़ दरें काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करती हैं की आपने किस प्रकार का होम लोन लिया हैं। अगर आपने एक मानक होम लोन लिया हैं तो इसकी मानक ब्याज़ दरें होगी, जबकि इसके समकक्ष लोन जैसे की गृह सुधार की ब्याज़ दरें अधिक लगाई जाती हैं।
- लोन अवधि: ऋणदाता द्वारा दिया जाने वाले होम लोन में ऋण अवधि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अगर आप लम्बी अवधि के लिए लोन लेते हैं तो आपको दी जाने लोन की ब्याज़ दरें कम होगी।
- ब्याज़ दर का प्रकार: आप होम लोन के लिए जिस प्रकार की ब्याज़ दरें चुनते हैं, वह लोन की ब्याज़ दर को निर्धारित करती हैं की आप किस दर पर ऋणदाता को भुगतान करेंगे। (home loan interest rate all bank list 2023) फिक्स्ड ब्याज़ दरें, पूरी लोन अवधि के दौरान सामान रहती हैं। वहीं दूसरी और फ्लोटिंग ब्याज़ दरें मार्किट के हिसाब से बदलती रहती हैं।
How To Calculate Home Loan Interest Rate – होम लोन की ब्याज़ दर की गणना कैसे करें?
आमतौर पर, होम लोन लम्बी अवधि वाले लोन होते हैं और लोन लेने से पहले एक बार पुरे ब्याज़ का पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण हैं। आप निचे बताये गए इन 2 तरीकों से ब्याज़ दरों की गणना कर सकते हैं:
- ईएमआई कैलकुलेटर: आप किसी भी होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके आसानी से होम लोन की ब्याज़ दरों की गणना कर सकते हो आपको ईएमआई कैलकुलेटर में सिर्फ ये निम्न जानकारी भरनी होगी:
- होम लोन राशि
- लोन अवधि
- ब्याज की दर
- ईएमआई गणना सूत्र: ईएमआई कैलकुलेटर के अलावा आप होम लोन ब्याज़ दरों की गणना के लिए ईएमआई फार्मूला का उपयोग कर सकते हैं। यह फार्मूला कुछ इस प्रकार हैं:
EMI = [P x r x (1+r)^n]/[(1+r)^n-1]
इस सूत्र में P= मूलधन, r= ब्याज़ दर और n= ऋण अवधि या महीनों में किस्तों की संख्या हैं।
सम्बंधित प्रश्न – FAQs
होम लोन इंटरेस्ट रेट क्या होता हैं?

होम लोन की ब्याज़ दरें लोन राशि का उपयोग करने के लिए ऋणदाता द्वारा चार्ज की गयी मूल लोन राशि का प्रतिशत हैं। होम लोन की ब्याज़ दरें बैंकों और गैर-वित्तीय संस्थानों द्वारा दी जाने वाली लोन रही पर निर्भर करती हैं।
कोनसे बैंक होम लोन पर सबसे अच्छी ब्याज़ दरें उपलब्ध कराते हैं?

– HDFC Home Loan. 8.60% – 9.50%
– Axis Bank Home Loan. 7.60% – 8.05%
– ICICI Home Loan. 8.40% – 9.45%
– Bank of Baroda Home Loan. 7.45% – 8.80%
– PNB Home Loan. 8.25% – 11.20%
भारत में सबसे कम ब्याज़ दरों पर होम लोन कैसे ले?

वर्तमान में होम लोन की ब्याज़ दरें सबसे निचले स्तर पर हैं। इसलिए अभी सभी बैंक्स और वित्तीय संस्थान कम ब्याज़ दरों पर होम लोन की पेशकश कर रहे हैं। सबसे कम ब्याज़ दरों पर लोन पाने के लिए आप एक ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें, ताकि इससे आपको ये अंदाजा लग जायेगा की हर महीने ऋण के लिए कितना भुगतान करना होगा।
होम लोन की ब्याज़ दरें कितनी प्रकार की होती हैं?

होम लोन की ब्याज़ दरें मुख्यतया तीन प्रकार की होती हैं:
– फिक्स्ड रेट लोन
– फ्लोटिंग ब्याज़ दरें
– हाइब्रिड ब्याज़ दरें
होम लोन के लिए न्यूनतम ब्याज़ दरें कितनी हैं?

वर्तमान में, होम लोन की ब्याज़ दरें 6.75% से 20.00% के बीच में रहती हैं। अगर आप पहले से ही किसी बैंक के कस्टमर हैं तो आ सबसे कम कम दर होम लोन ले सख्त हैं।