HPCL Bank of Baroda Energie Credit Card – फ्यूल पर 5% की सेविंग, लाभ, फीचर्स, पात्रता

HPCL Bank of Baroda Energie Credit Card एक को-ब्रांडेड कैंडिडेट कार्ड है जिसे बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने HPCL के साथ मिलकर लॉन्च किया है। यह क्रेडिट कार्ड ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है जो अक्सर HPCL के फ्यूल स्टेशन से फूल भरवाते हैं। इस क्रेडिट कार्ड से आप HPCL के फ्यूल स्टेशन पर 5% saving कर सकते हैं और आप हर साल फ्यूल पर ₹12000 तक की बचत कर सकते हैं।

₹499 की जॉइनिंग फीस के साथ आने वाला यह क्रेडिट कार्ड आपको वेलकम गिफ्ट के तौर पर 2000 reward points ऑफर करता है। HPCL के फ्यूल स्टेशन पर ₹150 खर्च करने पर आपको 24 reward points मिलते हैं। वही utility, grocery और departmental store पर ₹150 खर्च करने पर आपको 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

इस क्रेडिट कार्ड के ट्रैवल बेनिफिट्स की बात करें तो आपको 1 साल में 4 domestic airport lounge visit की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Paytm movies से टिकट बुक करने पर आपको 25% तक का discount भी मिलता हैं।

Bank of Baroda के इस क्रेडिट कार्ड के और भी कई तरह के बेनिफिट्स हैं जिनकी जानकरी आपको इस पोस्ट में दी गयी हैं। इस पोस्ट को आप लास्ट तक जरूर पढ़े।

HPCL Bank of Baroda Energie Credit Card Highlights

Joining Fee₹499 + taxes
Annual Fee₹499 + taxes
Interest Rate3.49% per month | 41.88% per year
Welcome Benefitsआपको 2000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कार्ड जारी होने के साथ दिनों के अंदर ₹5000 खर्च करने होंगे
hpcl bob energie credit card
  • Card Name: HPCL Bank of Baroda ENERGIE Credit Card
  • Joining Fee: ₹499 + taxes
  • Issuer: Bank of Baroda
  • Network: RuPay

HPCL BoB Energie Credit Card Benefits

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का यह क्रेडिट कार्ड खासकर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर फ्यूल पर खर्च करते हैं। इस क्रेडिट कार्ड से आपको फ्यूल पर काफी अच्छा कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा आपको ट्रैवल बेनिफिट्स और मूवी टिकट्स पर भी डिस्काउंट मिलता है। इस क्रेडिट कार्ड के सभी फीचर्स और बेनिफिट्स की जानकारी आपको नीचे डिटेल्स दी गई है:

1. Welcome Benefits

  • इस क्रेडिट कार्ड के साथ वेलकम गिफ्ट के तौर पर आपको 2000 reward points मिलते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कार्ड जारी होने के साथ दिनों के अंदर ₹5000 खर्च करने होंगे।
  • HP Pay app से ₹100 का ट्रांजैक्शन करने पर आपको 1.5% cashback भी मिलता है।

2. Fuel Benefits

इस क्रेडिट कार्ड से आप कुछ इस तरह से फ्यूल लेनदेन पर 5% savings सकते हैं:

  • HPCL के फ्यूल स्टेशन पर प्रति ₹150 के लेनदेन करने पर आपको 24 reward points मिलते हैं। इस तरह आप फ्यूल लेनदेन पर 5% तक की बचत कर सकते है (4% Savings + 1% Fuel Surcharge Waiver)।
  • HPCL के फ्यूल स्टेशन पर ₹400 से ₹5,000 के लेनदेन पर आपको 1% fuel surcharge waiver का लाभ भी मिलता हैं (एक स्टेटमेंट साइकिल में अधिकतम ₹100 तक)।

3. Reward Points

Spend CategoryReward Points
HPCL fuel station24 RPs/₹150 (1000 RPs per statement cycle)
Grocery, Utility & Departmental Store10 RPs/₹150
Other category2 RPs/₹150

Reward Points Redemption:

  • इस क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप BoB की वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स और वाउचर में रिडीम कर सकते हो।
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स को आप कैश में भी रिडीम कर सकते हो (1 RP = ₹0.25)

4. Travel Benefits

  • इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको एक साल में 4 domestic airport lounge visit की सुविधा मिलती हैं (1 quarter में 1 बार)।

5. Movie Benefits

  • अगर आप Paytm movies से 2 मूवी टिकट्स बुक करते हो तो आपको 25% discount मिलता है।

6. Annual Fee Waiver

  • एक साल में ₹50,000 खर्च करने पर इस क्रेडिट कार्ड की annual fee माफ़ हो जाती हैं।

7. Fuel Surcharge Waiver

  • इस क्रेडिट कार्ड से HPCL के फ्यूल स्टेशन पर ₹400 से 5₹,000 के लेनदेन पर आपको 1% fuel surcharge waiver का लाभ मिलता हैं।
  • आप एक स्टेटमेंट साइकिल में अधिकतम ₹100 तक का fuel surcharge waiver प्राप्त कर सकते हैं।

Bob HPCL Energie Credit Card Charges& Fee

Joining Fee₹499 + taxes
Annual Fee₹499 + taxes
Interest Rate3.49% per month | 41.88% per year
Add-on Card FeeNil
Cash Advance Charges2.5% of transaction amount
Forex Markup Fee3.5% of transaction amount
Late Payment Charges
₹0 से ₹100 तक = Nil
₹100 से ₹500 तक = ₹100
₹501 से ₹1,000 तक = ₹400
₹1,001 से ₹10,000 तक = ₹600
₹10,001 से ₹25,000 तक की राशि के लिए – ₹800
₹25001 से ₹50000 तक – ₹1100
₹50,000 से अधिक की राशि के लिए – ₹1,300

HPCL BoB Energie Credit Card Eligibility Criteria & Documents Required

चलिए, अब क्रेडिट कार्ड की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में बात करते हैं:

Eligibility Criteria

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदज self employed या salaried व्यक्ति होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 21 से 65 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • Salaried व्यक्ति की सालाना आय ₹4.8 लाख और self employed व्यक्ति की आय ₹3.6 होनी चाहिए।

Documents Required

Identity ProofAddress ProofIncome Proof
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– पासपोर्ट
– आधार कार्ड
– पासपोर्ट
– वोटर आईडी कार्ड
– ड्राइविंग लाइसेंस
– बिजली का बिल
– पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
– पिछले 6 महीनों एक बैंक स्टेटमेंट
– ITR return copy
– Form 16

Card Design, Mobile Application & Customer Care Service

आइये, अब इस क्रेडिट कार्ड के डिज़ाइन, मोबाइल ऐप और कस्टमर केयर सर्विस के बारे में बात करते हैं:

1. Card Design

  • यह एक एंट्री लेवल क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको प्लास्टिक वैरिएंट में मिलता हैं। इस क्रेडिट कार्ड की ख़ास बात ये हैं की ये Rupay network के साथ आता हैं।

2. Mobile Application

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भी अपना मोबाइल एप्लीकेशन लांच कर दिया हैं जिसमें आपको निम्न सुविधाएँ मिलती हैं:

  • क्रेडिट कार्ड की लिमिट को मैनेज कर सकते हैं।
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं।
  • बड़े ट्रांसैक्शन को EMI में कन्वर्ट कर सकते है।
  • क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट कर सकते हैं।

3. Customer Care Number

अगर आपको बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या हैं तो bank of baroda customer केयर से संपर्क कर सकते हैं:

  • Toll-free number: 1800 258 4455 / 1800 102 4455
  • Email id: crm@bobfinancial.com

How to apply for BoB Energie Credit Card Online?

इस क्रेडिट कार्ड के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हो। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे बताये स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता की ऑफिसियल वेबसाइट bobfinancial.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब यहाँ आपको BoB Energie Credit Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
BoB Energie Credit Card
  • अब आपके सामने इस क्रेडिट कार्ड का पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब यहाँ आपको “Apply Now” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे आपको सही से भरकर सबमिट कर देना हैं।
bob credit card
  • इस तरह आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या आपको HPCL BoB Energie Credit Card लेना चाहिए?

HPCL Bank of Baroda ENERGIE Credit Card एक शानदार फ्यूल क्रेडिट कार्ड जो आपको फ्यूल के अलावा और भी कई केटेगरी में शानदार लाभ ऑफर करता हैं। इस क्रेडिट कार्ड से आप HPCL के फ्यूल स्टेशन पर 5% तक की सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको domestic lounge visit और मूवी टिकट बुक करने पर डिस्काउंट भी मिलता हैं। वहीं आपको utility, grocery और departmental स्टोर पर भी काफी अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

इस क्रेडिट कार्ड की फीस को देखते हुए इस क्रेडिट कार्ड के लाभ काफी अच्छे हैं। ऐसे में अगर आप अक्सर HPCL के फ्यूल स्टेशन से फ्यूल भरवाते हैं और रोजमार्रा की चीज़ों पर खर्च करते हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

HPCL Bank of Baroda Credit Card Pros & Cons

Pros

  • फ्यूल केटेगरी में काफी अच्छे लाभ मिलते हैं (5% तक saving)।
  • वेलकम गिफ्ट के तौर पर 2000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
  • Domestic lounge visit की सुविधा भी मिलती हैं।
  • कई केटेगरी में रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

Cons

  • इस क्रेडिट कार्ड की रिवॉर्ड रेट कम हैं (1 Reward Point = Re. 0.25)।
  • रिवॉर्ड पॉइंट्स पर कैपिंग हैं।

Other Similar Credit Cards

Credit CardAnnual FeeKey Features
BPCL SBI Credit Card₹499 + taxesफ्यूल सम्बंधित खर्चों पर आपको 4.25% का value back मिलता हैं।
IndianOil Axis Bank Credit Card₹500 + taxesIOCL के फ्यूल स्टेशन पर 4% value back मिलता हैं।
IndianOil HDFC Bank Credit Card₹500 + taxesIOCL के फ्यूल स्टेशन पर 5% fuel points मिलते हैं।
ICICI Bank HPCL Super Saver Credit Card₹500 + taxesHPCL के फ्यूल स्टेशन पर 4% cashback मिलता हैं।

Conclusion – HPCL Bob Energie Credit Card Review

HPCL Bank of Baroda ENERGIE Credit Card एक बहुत ही पॉपुलर क्रेडिट कार्ड हैं जो आपको HPCL के सभी फ्यूल स्टेशन पर काफी अच्छे लाभ ऑफर करता हैं। इस क्रेडिट कार्ड से आप HPCL के फ्यूल स्टेशन पर 5% तक की बचत कर सकते हैं। ये क्रेडिट कार्ड आपको फ्यूल के अलावा utility, grocery और departmental स्टोर पर भी काफी अच्छे रिवॉर्ड पॉइंट्स ऑफर करता हैं।

ये BoB Credit Card आपको Domestic airport lounge विजिट की सुविधा भी ऑफर करता हैं। ऐसे में मात्र ₹499 की फीस के साथ आने वाला ये क्रेडिट कार्ड आपके रोजमर्रा के खर्चों के लिए एक बहुत अच्छा क्रेडिट कार्ड है।

FAQs:

HPCL BoB Energie Credit Card annual fee कितनी हैं?

HPCL BoB Energie Credit card की वार्षिक फीस 499 + taxes हैं जो एक साल में 50000 खर्च करने पर माफ़ हो जाती हैं।

क्या आपको HPCL BoB Energie Credit Card लेना चाहिए?

HPCL Bank of Baroda ENERGIE Credit Card एक शानदार फ्यूल क्रेडिट कार्ड जो आपको फ्यूल के अलावा और भी कई केटेगरी में शानदार लाभ ऑफर करता हैं। इस क्रेडिट कार्ड से आप HPCL के फ्यूल स्टेशन पर 5% तक की सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको domestic lounge visit और मूवी टिकट बुक करने पर डिस्काउंट भी मिलता हैं। ऐसे में अगर आप अक्सर HPCL के फ्यूल स्टेशन से फ्यूल भरवाते हैं और रोजमार्रा की चीज़ों पर खर्च करते हैं तो ये क्रेडिट कार्ड आपको जरूर लेना चाहिए।

HPCL Bob Energie Credit Card lounge access कितने मिलते हैं?

इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको एक साल में 4 domestic airport lounge visit की सुविधा मिलती हैं (1 quarter में 1 बार)।

HPCL BoB Energie Credit Card reward rate क्या हैं?

HPCL BoB Energie Credit card से HPCL के फ्यूल स्टेशन पर खर्च करने पर आपको 24 रिवॉर्ड पॉइंट्स, utilities, grocery और departmental stores पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स और बाकी केटेगरी में 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

Leave a Comment